मेट्रो ट्रेन में चोरी करने वाले महिला गिरोह का पर्दाफाश

Woman gang who robbed in metro train busted
मेट्रो ट्रेन में चोरी करने वाले महिला गिरोह का पर्दाफाश
नागपुर मेट्रो ट्रेन में चोरी करने वाले महिला गिरोह का पर्दाफाश

डिजिटल डेस्क, नागपुर। मेट्रो ट्रेन में  सफर करने वाली महिला यात्रियों के पर्स व गहनों पर हाथ साफ करने वाली महिला चोरों के एक गिरोह का पर्दाफाश हुआ है। पुलिस ने दो महिलाओं को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार आरोपी लक्ष्मी भारत हातागले (30) और उषा संपत शेंडे (35) है। दोनों से करीब 1 लाख 90 हजार रुपए का माल जब्त किया गया है। इन महिलाओं  की फरार साथी शालू राजा लोंढे  (32) और लक्ष्मी कालू लोंढे (35), रहाटे नगर टोली, रामेश्वरी रिंग राेड  अजनी निवासी की तलाश पुलिस कर रही है। महिला चोरों के इस गिरोह को पहली बार पकड़ा गया है। गिरफ्तार महिला आरोपियों की  3 दिन की पुलिस रिमांड मिली है। 

लिफ्ट में धक्का देकर चुराया था महिला का पर्स : पुलिस के अनुसार हिंगनघाट निवासी वैजयंतीमाला मेंढे  (55), गत 11 मई को सगाई कार्यक्रम में नागपुर आई थीं। कार्यक्रम के बाद वह बेटी मेघा के साथ लोकमान्य नगर मेट्राे स्टेशन पर लिफ्ट में सवार हुईं। इस दौरान लिफ्ट में 40 से 50 वर्ष की 3 अज्ञात महिलाएं भी मौजूद थीं। तीन महिलाओं ने उन्हें धक्का देकर उनकी थैली में  रखा छोटा पर्स उड़ा दिया था। पर्स में करीब 2 लाख 2 हजार रुपए के गहने थे। वे जब प्लेटफार्म पर पहुंची तब उन्हें चोरी की बात पता चली। उन्होंने एमआईडीसी थाने में शिकायत दर्ज कराई। जांच के दौरान पुलिस को गुप्त सूचना मिली कि, लक्ष्मी हातागले, उषा शेंडे, शालू लोंढे और लक्ष्मी लोंढे ने घटना को अंजाम दिया है। पुलिस ने लक्ष्मी और उषा को गिरफ्तार किया। 

दोनों तीन दिन की रिमांड पर : दोनों आरोपी महिलाओं को सोमवार को न्यायालय में पेश किया। न्यायालय ने दोनों महिला आरोपियों को बुधवार तक पुलिस रिमांड पर भेज दिया है। एमआईडीसी के वरिष्ठ थानेदार उमेश बेसरकर के नेतृत्व में कार्रवाई की गई। 
 

Created On :   24 May 2022 6:24 PM IST

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story