रेलवे स्टेशन के पुल पर महिला ने दिया बच्चे को जन्म, डॉक्टरों ने की मदद

Woman gave birth to child at railway station bridge
रेलवे स्टेशन के पुल पर महिला ने दिया बच्चे को जन्म, डॉक्टरों ने की मदद
रेलवे स्टेशन के पुल पर महिला ने दिया बच्चे को जन्म, डॉक्टरों ने की मदद

डिजिटल डेस्क, मुंबई। नालासोपारा रेलवे स्टेशन के पुल पर रविवार सुबह एक महिला ने अचानक उठी प्रसव पीड़ा के बाद एक बच्चे को जन्म दिया। महिला की प्रसव पीड़ा की जानकारी मिलते ही स्टेशन पर मौजूद डॉक्टर और दूसरे कर्मचारियों ने सुरक्षित प्रसव में महिला की मदद की। इसके बाद महिला और बच्चे को अस्पताल भेज दिया गया जहां दोनों स्वस्थ व सुरक्षित बताए जा रहे हैं।

पश्चिम रेलवे के प्रवक्ता रविंद्र भाकर ने बताया कि सुबह नौ बजकर पांच मिनट पर नालासोपारा में रहने वाली रेशमा बेगम नाम की 26 वर्षीय महिला ने एक बच्चे को जन्म दिया। रेशमा किसी काम से गोरेगांव जा रही थी। नालासोपारा रेलवे स्टेशन पर स्थित पैदल पुल पर पहुंचने के बाद उसे प्रसव पीड़ा होने लगी और वह वहीं लेट गई।

स्टेशन अधीक्षक आर के मीना ने फोन कर 108 मेडिकल सेवा से मदद मांगी और जल्द ही एक डॉक्टर, दो नर्स और दो महिला सफाई कर्मचारियों के साथ मौके पर पहुंचे। इसके बाद महिला का सुरक्षित प्रसव कराया गया। इसके बाद मां-बेटे को नालासोपारा मनपा अस्पताल में भेज दिया गया। जहां दोनों स्वस्थ बताए जा रहे हैं।    

Created On :   2 Sep 2018 2:30 PM GMT

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story