भोपाल: पति ने तीन तलाक देकर घर से निकाला, फिर हलाला के नाम पर तांत्रिक ने किया रेप

भोपाल: पति ने तीन तलाक देकर घर से निकाला, फिर हलाला के नाम पर तांत्रिक ने किया रेप

डिजिटल डेस्क, भोपाल। सरकार ने कानून बनाकर तीन तलाक को बैन कर दिया है, लेकिन इसके बावजूद कई मामले सामने आ रहे हैं। ऐसा ही एक मामला मध्यप्रदेश की राजधानी भोपाल से आया है। यहां एक पति ने अपनी पत्नी को तीन तलाक देकर घर से निकाल दिया। फिर हलाला के नाम पर निकाही अब्बा (तांत्रिक) ने उसके साथ ज्यादती की। तांत्रिक ने महिला को चार दिन तक अपने साथ रखा। इस दौरान उसका पति भी उसके घर में रहा। 

केस दर्ज
डरी-सहमी महिला ने पूरा वाकया अपने परिजनों को बताया। जिसके बाद पति और तांत्रिक के खिलाफ केस दर्ज करवाया। भोपाल का यह संभवतः पहला मामला है। पुलिस ने पति के खिलाफ मुस्सिम महिला विवाह संरक्षण अधिनियम 2019 की धारा-4 के तहत केस दर्ज कर लिया है। निकाही अब्बा को पुलिस ने दुष्कर्म का आरोपी बनाया है।

तांत्रिक की थी बुरी नियत
ऐशबाग टीआई अजय नायर ने बताया कि अशोकागार्डन निवासी 23 वर्षीय महिला गृहणी है। 29 अप्रैल को उसका फर्नीचर का काम करने वाले युवक से निकाह हुआ था। उसकी ससुराल में अनवर बाबा(तांत्रिक) का आना जाना था। पूरा परिवार निकाही अब्बा की हर बात मानता है। पीड़िता पर तांत्रिक बुरी नियत रखता था। महिला ने शिकायत अपने पति से की लेकिन उसने अनसुना कर दिया। 

अलग रहने लगी तो वहां आने लगा
एक महीने बाद दंपति कम्मू के बाग में किराए का मकान लेकर रहने लगे। यहां भी निकाही अब्बा का आना-जाना था। इस बात पर दंपति के बीच विवाद हो गया। 23 नवंबर को विवाद इतना बढ़ गया कि युवक ने पत्नी को तीन बार तलाक बोल दिया। तब निकाही अब्बा भी वहां आ गए और शरियत का हवाला देकर कहा कि अब तुम दोनों का तलाक हो गया है। पति ने उसकी बात मान ली और हलाला के लिए अपनी पत्नी को उसके साथ भेज दिया। अपने घर लाकर तांत्रिक ने महिला के साथ दुष्कर्म किया। फिर उसके पति को भी अपने घर बुला लिया। दोनों दंपति चार दिनतक तांत्रिक के घर पर रहे। महिला की शिकायत पर पुलिस ने दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। 


 

Created On :   12 Dec 2019 6:46 AM GMT

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story