अज्ञात वाहन की ठोकर से महिला घायल

District Mineral Fund is not being used in Gadchiroli!
गड़चिरोली में जिला खनिज निधि का नहीं हो रहा कोई उपयाेग!
पन्ना अज्ञात वाहन की ठोकर से महिला घायल



डिजिटल डेस्क पन्ना। कोतवाली थाना क्षेत्र अंतर्गत शहर के श्री प्राणनाथ बस स्टैण्ड में अपने निजी कार्य से आई महिला को किसी अज्ञात वाहन ने ठोकर मार दी जिससे महिला घायल हो गई। प्राप्त जानकारी के अनुसार काजल कुशवाहा पति पवन कुशवाहा उम्र २३ वर्ष निवासी सवाईगंजपुरवा थाना देवेन्द्रनगर जो अपने निजी कार्य से आई थी। जिसे बस स्टैण्ड में किसी अज्ञात वाहन ने ठोकर मारकर घायल कर दिया। घायल महिला को उपचार हेतु जिला चिकित्सालय पन्ना ले जाया गया जहां चिकित्सकों द्वारा महिला को भर्ती कर इलाज जारी कर दिया गया है। वहीं पुलिस ने विवेचना शुरू कर दी है। 

Created On :   28 Oct 2022 5:50 PM IST

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story