बाइक की ठोकर से महिला घायल
![Woman injured by bike accident Woman injured by bike accident](https://d35y6w71vgvcg1.cloudfront.net/media/2023/04/woman-injured-by-bike-accident_730X365.jpeg)
By - Bhaskar Hindi |7 April 2023 12:33 PM IST
पन्ना बाइक की ठोकर से महिला घायल
डिजिटल डेस्क,पन्ना। पन्ना कोतवाली थाना अंतर्गत नगर के धाम मोहल्ला के पास बाइक की ठोकर से एक २८ वर्षीय महिला के घायल हो जाने की जानकारी सामने आई है। प्राप्त जानकारी के अनुसार श्रीमती राजी खातून पति इमरान खान उम्र २८ वर्ष निवासी आगरा मोहल्ला जो कि अपने किसी कार्य से बीडी कालोनी गई थी जहां से वापिस स्कूटी से आ रही थी। तभी अचानक बाई जू राज मंदिर के पास एक मोटरसाइकिल सवार ने ठोकर मार दी। जिससे महिला अनियंत्रित होकर गिर गई। महिला के गिरने से उसके पैर में चोटें आईं हैं। जिसकी सूचना मिलने पर महिला के परिजनों द्वारा सुबह करीब ०९:३० बजे जिला चिकित्सालय पन्ना लेकर गए जहां चिकित्सकों ने इलाज जारी कर दिया है।
Created On :   7 April 2023 12:33 PM IST
Next Story