- Home
- /
- यवतमाल में बाघ के हमले में महिला की...
यवतमाल में बाघ के हमले में महिला की मौत

By - Bhaskar Hindi |19 Sept 2020 2:36 PM IST
यवतमाल में बाघ के हमले में महिला की मौत
डिजिटल डेस्क, यवतमाल। जिले की पांढरकवड़ा तहसील के वार्हा के एक खेत में काम कर रहीं महिला पर हमला कर बाघ ने शनिवार दोपहर शिकार कर लिया। मृतक का नाम आंधरवाड़ी निवासी लक्ष्मी भीमराव दडांजे (68) बताया जाता है। वह अंधारवाडी निवासी थी। बताया जाता है कि महिला को बचाने आए मजदूरों को देखकर भी बाघ भागा नहीं बल्कि एक घंटे पर शव के पास बैठा रहा। इससे पहले यहीं के एक युवक को बाघ ने पंजा मारकर घायल किया था। उसका उपचार चल रहा है।
दूसरी ओर चंद्रपुर जिले की सिंदेवाही तहसील के किनी गांव में शनिवार सुबह तेंदुए ने तीन बकरियों और एक भीड़ का शिकार कर लिया। इसके अलावा गडमौशी ग्रापं के जाटलापुर गांव के पास शनिवार दोहर डेढ़ बजे के दरम्यान बाघ ने भैंस पर हमला कर मौत के घाट उतार दिया।
Created On :   19 Sept 2020 8:05 PM IST
Next Story