आटो पलटने से महिला मजदूर की मृत्यु, तीन जख्मी  

Woman laborer dies due to auto overturning, three injured
आटो पलटने से महिला मजदूर की मृत्यु, तीन जख्मी  
अमरावती आटो पलटने से महिला मजदूर की मृत्यु, तीन जख्मी  

डिजिटल डेस्क, अमरावती। ब्राह्मणवाड़ा थड़ी के वणी गांव के पास ऑटो चालक का अचानक वाहन से नियंत्रण छूटने से सड़क किनारे वाहन पलट गया। इस हादसे में ऑटो में सवार चार महिला मजदूर गंभीर रूप से घायल होकर इनमें से एक महिला की इलाज के दौरान मौत हो गई। जबकि अन्य एक महिला की हालत चिंताजनक है। मृत महिला मजदूर का नाम सुनीता गंगाधर म्हैसकर बताया गया है। यह हादसा सोमवार शाम को हुआ। प्राप्त जानकारी के अनुसार ब्राह्मणवाडा थडी निवासी कुछ महिला मजदूर साेमवार शाम को ऑटो चालक मोहम्मद आसिफ नासीर सौदागर के आॅटो में सवार होकर वापस काम से घर लौट रही थी। इस बीच वणी गांव के पास अचानक ऑटो का संतुलन बिगड़कर ऑटो सड़क के नीचे उतरकर पलटी खा गया। हादसा इतना भीषण था कि आॅटो में सवार चार मजदूर महिलाएं गंभीर रूप से जख्मी हुई। उस मार्ग से गुजरनेवाले नागरिकों ने महिला को नजदीकी अस्पताल ले गए। जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। इस घटना को लेकर ब्राह्मणवाड़ा पुलिस ने आरोपी आॅटो चालक मोहम्मद आसिफ के खिलाफ विविध धाराओं के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू की हंै। 

Created On :   6 Oct 2022 4:15 PM IST

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story