पत्नी प्रेमी के साथ भागी, आहत शिक्षक ने दो नन्ही बेटियों के साथ फांसी लगाई

Woman left house for lover,depressed husband hung himself with daughters
पत्नी प्रेमी के साथ भागी, आहत शिक्षक ने दो नन्ही बेटियों के साथ फांसी लगाई
पत्नी प्रेमी के साथ भागी, आहत शिक्षक ने दो नन्ही बेटियों के साथ फांसी लगाई

डिजिटल डेस्क, चंद्रपुर। पत्नी अपने पति और दो मासूम बेटियों को छोड़कर प्रेमी के साथ भाग गई। जिससे तनावग्रस्त पति ने नन्ही 2 बेटियों को पहले फांसी लगाई, फिर खुद फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। यह सनसनीखेज घटना चंद्रपुर जिले के बल्लारपुर में सामने आई। विशेष बात यह है कि,बेटियों को फांसी लगाया हुआ फ़ोटो पत्नी के व्हाट्सएप पर भेज दिया।

बेटियों को फांसी लगाने के बाद भेजा व्हाट्सएप पर फोटो
सूत्रों से प्राप्त जानकारी के अनुसार ऋषिकांत कडुपले (40) मरने वाले व्यक्ति का नाम बताया जाता हैं। उसने अपनी मासूम नारायणी (5), कार्तिकी (2) को फांसी पर लटका दिया। ऋषिकांत अपनी पत्नी और दो बेटियों के साथ बल्लारपुर के विवेकानंद वार्ड के जय भीम चौक परिसर में रहता था। बताया जाता हैं कि,  ऋषिकांत की पत्नी का वार्ड के ही एक वाहन चालक के साथ प्रेम संबंध था। पति और दोनों बच्चों को छोड़कर  आठ दिन पूर्व अपने प्रेमी के साथ चली गई। उसे समझाने की कोशिश की गई। घर आने का अनुरोध किया, परंतु वह नहीं मानी। पति ने पत्नी घर से चले जाने की शिकायत पुलिस थाने में दर्ज की थी। वह चिंतित था। ऐसे में कल 1 अप्रैल की रात 1 बजे के दौरान अपनी 5 वर्षीय बच्ची को ओढ़नी से फांसी लगाई। उसके बाद अपने 2 वर्षीय बेटी को भी फांसी पर लटकाया। दोनों को मारने के बाद दोनों की फोटो अपनी पत्नी के व्हाट्सएप पर भेज दिया।

परिजनों के आने के पहले खुद भी फांसी पर झूला
पत्नी ने तत्काल अपने वरोरा निवासी पिता को दी इसकी सूचना दी। पिता ने ऋषिकांत के भाई से संपर्क किया। भाई के परिवार ने दरवाजा खटखटाया। परंतु कोई प्रतिक्रिया नहीं मिली। परिसर के लोगो ने तत्काल बल्लारशाह पुलिस को सूचित किया। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर दरवाजा तोड़कर अंदर देखा तब अत्यंत भयावह स्थिति दिखी। तीनों अलग -अलग रूम में फांसी पर लटके थे।  ऋषिकांत आईटीआई में शिक्षक के रूप में कार्यरत था। अपनी पत्नी के प्रेमी के साथ भाग जाने के कारण वह मानसिक रूप से परेशान था।  घटना से परिसर में शोक व्यक्त किया जा रहा है। परिवार ने घटना के लिए ऋषिकांत की पत्नी को जिम्मेदार ठहराते हुए उसके खिलाफ कार्रवाई करने की मांग की है। पुलिस ने मौका पंचनामा कर लाशों को शवविछेदन के लिए भेज दिया।  मामले जांच पुलिस कर रही हैं।

Created On :   2 April 2019 7:31 AM GMT

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story