- Home
- /
- शादी का झांसा देकर महिला से...
शादी का झांसा देकर महिला से दुष्कर्म , आरोपी गिरफ्तार

By - Bhaskar Hindi |29 Jan 2021 9:11 AM IST
शादी का झांसा देकर महिला से दुष्कर्म , आरोपी गिरफ्तार
डिजिटल डेस्क, नागपुर। वाठोड़ा क्षेत्र में एक महिला से दुष्कर्म के मामले में पुलिस ने आरोपी तौसिफ (34), हसनबाग निवासी को गिरफ्तार किया है। पुलिस के अनुसार वाठोड़ा क्षेत्र में रहने वाली एक 30 वर्षीय महिला ने पीओपी का काम करने वाले तौसिफ के खिलाफ दुष्कर्म का मामला दर्ज कराया है। पुलिस ने 24 जनवरी को मामला दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार किया। आरोपी ने महिला से करीब 3 साल पहले दोस्ती की। हसीन सपने दिखाकर उसके साथ जबरन संबंध बनाया। बादे में उसे घटना के बारे में किसी को कुछ बताने पर जान से मारने की धमकी देने लगा। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
Created On :   29 Jan 2021 2:40 PM IST
Next Story