चूल्हे पर भोजन बनाते समय महिला झुलसी 

Woman scorched while cooking food on the stove
चूल्हे पर भोजन बनाते समय महिला झुलसी 
अमरावती चूल्हे पर भोजन बनाते समय महिला झुलसी 

डिजिटल डेस्क, अमरावती । चूल्हे पर खाना पकाते समय आग की चिंगारी महिला की साड़ी पर जा गिरी। जिससे महिला झुलस गई। जख्मी महिला की हालत नाजुक बताई जा रही है। इसक उपचार जिला सामान्य अस्पताल में जारी है। यह घटना धारणी के कुसुमकोट में उजागर हुई है।  जानकारी के मुताबिक कुसुमकोट निवासी विद्या जगदीश भारसाकले (52) यह रविवार की सुबह 8 बजे के दाैरान घर में चूल्हे पर खाना बना रही थी। छोटा बेटा व पति काम से खेत पर गए हुए थे। चूल्हे पर जलती आग की चिंगारी महिला की साड़ी पर जा गिरी। महिला के चिल्लाने की अावाज आते ही आसपास के लोग तुरंत दौड़कर आए।  मौजूद लोगों ने आग काे बुझाकर महिला को तुरंत पास के ग्रामीण अस्पताल ले गए। परंतु 75 फीसदी झुलसने से महिला की हालत नाजुक बताई गई। जिसे जिला सामान्य अस्पताल में रेफर कर दाखिल किया गया। फिलहाल 4 नंबर वार्ड में महिला का उपचार चल रहा है। 


  

Created On :   14 Jun 2022 2:47 PM IST

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story