उधारी के पैसे मांगने पर महिला की ले ली जान

Woman took her life after asking for borrowed money
उधारी के पैसे मांगने पर महिला की ले ली जान
चार आरोपी गिरफ्तार  उधारी के पैसे मांगने पर महिला की ले ली जान

डिजिटल डेस्क, चांदूर बाजार(अमरावती)। व्यवसाय के लिए दिए पैसे मांगने पर उपजे विवाद के चलते एक विधवा महिला की तीक्ष्ण हथियार से गोदकर हत्या कर दी गई। घटना के बाद पुलिस ने 4 आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। घटना चांदुर बाजार तहसील के पिंपरी खेत शिवार में घटित हुई। 

जानकारी के मुताबिक मृतक महिला का नाम मीरा गुंटरु दहीकर (50) है। जबकि गिरफ्तार आरोपी के नाम शाहरुख खां पठान, रशीद खां पठान, सलमान खां पठान और विजय दादाराव भिसे उर्फ बबल्या है। यह सभी आरोपी पिंपरी ग्राम निवासी है। बताया जाता है कि मृतक महिला के पति का कुछ माह पूर्व निधन हो गया है। इस कारण महिला अपनी 17 वर्षीय बेटी व 14 वर्षीय बेटे के साथ पिंपरी खेत शिवार में ज्ञानेश्वर इंगले के खेत में रहती थी। बताया जाता है कि मीरा दहीकर के पति ने आरोपियों के पिता नाशीर खां बिसमिल्ला खां पठान को मवेशियों का व्यवसाय करने के लिए 4 हजार रुपए उधार दिए थे। वह पैसे मीरा के मांगने पर आरोपियों ने पैसे देने से इंकार कर उससे विवाद किया था। 10 नवंबर को घर में घुंसकर कुर्सी की फेंक दी थी। 

आरोपी महिला के घर पहुंचे तब उन्होंने फिर से मीरा दहीकर के साथ विवाद कर उसकी तीक्ष्ण हथियार से गोदकर हत्या कर दी। घटना के समय नासीर खां मीरा के घर बैठा हुआ था। उसी समय उसके बेटों ने उसकी हत्या कर दी। मृतक की 17 वर्षीय बेटी रोशनी दहीकर की शिकायत पर चांदूर बाजार पुलिस ने धारा 302, 34 व एक्ट्राे सीटी एक्ट के तहत मामला दर्ज कर चारों आरोिपयों को चांदुर बाजार पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। 
 

Created On :   13 Nov 2021 3:19 PM IST

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story