प्रेमी की मदद से पति की हत्या करने वाली महिला गिरफ्तार

Woman who murdered husband with the help of lover arrested
प्रेमी की मदद से पति की हत्या करने वाली महिला गिरफ्तार
प्रेमी की मदद से पति की हत्या करने वाली महिला गिरफ्तार

डिजिटल डेस्क, नागपुर। पति की संदेहास्पद मौत के प्रकरण में प्रेमी की मदद से पति की हत्या करने का पर्दाफाश हुआ है। एमआईडीसी थाने में आकस्मिक मृत्यु का प्रकरण हत्या में तब्दील हुआ है। पत्नी और उसके प्रेमी को  पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है।  मृतक शेखर बब्बू कनोजिया (47), शारदा नगर निवासी है। पत्नी सरिता कनोजिया (38) है। सरिता का प्रेमी पंकज चंद्रकांत कडू (25), जूनी बस्ती, सोनेगांव निवासी है। इस बीच सरिता के जीवन में पंकज आया। शेखर सरिता के चरित्र पर शक करने लगा। दोनों में कलह की शुरुआत हो गई। करीब पांच माह पहले शेखर नाराज होकर घर से अपने भाई के यहां दंतेश्वरी नगर में रहने चला  गया। सरिता अकेली ही एक पुत्री के साथ रह रही थी। पांच माह बाद शेखर अपने घर लौटा। पश्चात पत्नी शेखर के साथ अच्छे से रहने लगी। पंकज को यह पसंद नहीं आ रहा था। वह सरिता पर दबाव बना रहा था। 

बचने के लिए पुलिस को फोन किया
 आखिरकार  8 फरवरी को सरिता ने अपने प्रेमी पंकज के साथ मिलकर शेखर को ठिकाने लगा दिया और बचने के लिए सरिता ने पुलिस कंट्रोल रूप में फोन लगाकर पति अचानक बेहोश होने की जानकारी दी। साथ ही पुलिस को अपने घर का पता भी दिया। पुलिस महिला ने बताए पते पर पहुंची। शेखर को अस्पताल ले जाने पर डॉक्टरों ने उसकी मौत की पुष्टि की। इस मामले में पुलिस ने शेखर के सीने पर पिटाई के निशान होने की बात कही थी।   घटना के बाद सरिता और उसका प्रेमी घर से गायब थे। 

पोस्टमार्टम रिपोर्ट ने पहुंचाया हवालात
सबूत के अभाव में पोस्टमार्टम रिपोर्ट का इंतजार कर रही थी। शु  पुलिस को प्राप्त रिपोर्ट में शेखर की हत्या का जिक्र था। इसके बाद संदेह के आधार पर पुलिस ने पंकज और सरिता को कब्जे में लिया।

पूछताछ में सबकुछ उगल दिया
दोनों ने पुलिस को गुमराह करने की हरसंभव कोशिश की। दोनों से अलग-अलग पूछताछ में शेखर की हत्या का पर्दाफाश हो गया। दोनों को गिरफ्तार कर लिया गया है। जांच जारी है।

Created On :   13 Feb 2021 5:20 PM IST

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story