धापेवाड़ा-पाटणसावंगी मार्ग पर नाली में मिला महिला का शव

Womans body found in drain on Dhapewada-Patansawangi road
धापेवाड़ा-पाटणसावंगी मार्ग पर नाली में मिला महिला का शव
मध्यप्रदेश की रहने वाली थी धापेवाड़ा-पाटणसावंगी मार्ग पर नाली में मिला महिला का शव

डिजिटल  डेस्क,सावनेर नागपुर। धापेवाड़ा-पाटणसावंगी मार्ग पर हरदोली परिसर में खेत के पास नाली में एक 30 वर्षीय महिला का शव मिला। मृतका की पहचान अनिता मुरारी उर्फ अनिता मुकेश उइके (30) के रूप में हुई है। महिला मूलत:  खापरपानी, मध्यप्रदेश निवासी है। यह वर्तमान में कलमेश्वर तहसील के सिल्लोरी परिसर के खेत में काम करती थी। महिला का शव मिलने की खबर मिलते ही सावनेर थाने के पुलिस निरीक्षक मारोति मुलुक सहयोगियों के साथ मौके पर पहंुचे और पंचनामा कर शव पोस्टमार्टम के लिए नागपुर के मेयो अस्पताल भेजा। 

शरीर पर कोई जख्म नहीं : पुलिस के अनुसार सावनेर पुलिस को सोमवार को जानकारी मिली कि, हरदोली परिसर में  30 वर्षीय महिला का शव खेत के पास नाली में पड़ा है। थानेदार मारोति मुलुक सहयोगियों के साथ दोपहर करीब 12 बजे घटनास्थल पर पहुंचे। मृतक महिला अनिता मुरारी उर्फ अनिता मुकेश उइके का शव पोस्टमार्टम के लिए नागपुर के मेयो अस्पताल भेजा। महिला के शरीर पर किसी प्रकार के जख्म नहीं हैं। पूछताछ के लिए दो लोगों को थाना बुलाया गया था। यह हत्या या आत्महत्या का मामला है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद खुलासा हो सकेगा। फिलहाल सावनेर पुलिस ने आकस्मिक मृत्यु का मामला दर्ज किया है। 
 

Created On :   13 Dec 2022 11:52 AM IST

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story