झोपड़ी में मिला महिला का निर्वस्त्र शव

Womans dead body found in a hut
झोपड़ी में मिला महिला का निर्वस्त्र शव
झोपड़ी में मिला महिला का निर्वस्त्र शव

डिजिटल डेस्क,नागपुर।  सोनेगांव के जयताला क्षेत्र में रेलवे क्रासिंग के पास एक झोपड़ी में महिला का निर्वस्त्र शव मिला। मृतका की पहचान नहीं हो पाई है। शव प्लास्टिक की बोरी में लाकर फेंका गया था। मृत महिला का आधा शरीर का हिस्सा झोपड़ी के अंदर और आधा हिस्सा दरवाजे से बाहर था। उसकी हत्या किए जाने के अलावा अन्य कई तरह की अटकलें लगाई जा रही हैं। मृतक महिला का एक हाथ भी कटा हुआ था और सिर के बाल भी गायब थे। घटना की जानकारी मिलने पर सोनेगांव पुलिस ने फिलहाल आकस्मिक मृत्यु का मामला दर्ज किया है।

पुलिस के अनुसार सोमवार को जयताला इलाके में लगने वाले बाजार के  पीछे रेलवे क्रासिंग के समीप  मजदूरों के लिए झोपड़े बनाए गए थे। लॉकडाउन में सभी मजदूर अपने घर वापस चले गए थे। तब से यहां पर झोपड़ियां वीरान पड़ी थीं। इनमें से एक झोपड़ी में सोमवार को एक 35 वर्षीय महिला का निर्वस्त्र शव पाया गया। हुआ यूं कि, इस परिसर में एक महिला सब्जी की दुकान लगाती है। वह रोजाना की तरह सोमवार को भी सुबह करीब 8 बजे दुकान की जगह पर साफ-सफाई करने आई। साफ सफाई करने के बाद कचरा मजदूरों की झोपड़ी के पास फेंकने गई, तब उसे दुर्गंध आई। उसका ध्यान उस झोपड़ी पर गया, जहां एक महिला निर्वस्त्र पड़ी थी। करीब जाकर देखा, तो महिला का शव पूरी तरह खराब हो चुका था। उसने कुछ चिकन सेंटर के दुकानदारों को इस बारे में सूचना दी। चिकन सेंटर के दुकानदार उस झोपड़ी के पास पहुंचे। महिला का शव क्षत-विक्षत अवस्था में पड़ा था। इस बीच घटनास्थल पर मौजूद नागरिकों में से किसी ने पुलिस नियंत्रण कक्ष को सूचना दी।

Created On :   17 Nov 2020 6:31 AM GMT

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story