- Home
- /
- महिला-पुरुष शराब और हुक्के के नशे...
महिला-पुरुष शराब और हुक्के के नशे में थे चूर , पुलिस के पहुंचते ही नशा काफूर

डिजिटल डेस्क, नागपुर। रामदासपेठ स्थित होटल तुली इम्पीरियल में पुलिस को छापा मारकर कार्रवाई के दौरान संभ्रांत परिवार के कई महिला-पुरुष नववर्ष का स्वागत जोश में होश खोकर मनाते हुए मिले। सभी शराब के सुरूर और हुक्के धुएं में गुम थे। पार्टी में अचानक पुलिस पहुंचने से रंग में भंग पड़ गया। अफरा-तफरी मच गई। कोविड-19 के नियमों का उल्लंघन करने पर होटल संचालक समेत तीन लोगों के खिलाफ बर्डी थाने में प्रकरण दर्ज किया गया है। थर्टी फर्स्ट की रात नववर्ष के उपलक्ष्य में होटल तुली में रंगारंग पार्टी का आयोजन किया गया था।
सूत्रों के अनुसार प्रशासन ने पार्टी में सिर्फ 120 लोगों की अनुमति होटल को दी थी। बावजूद होटल प्रबंधन ने करीब 300-400 लोगों को आमंत्रित किया था। रात 11 बजे कुछ लोग होटल से घर लौट गए, लेकिन कुछ लोग तड़के पांच बजे तक जाम से जाम टकराते रहे, जबकि कुछ लोगों को अलग-अलग फ्लेवर का हुक्का होटल कर्मी उपलब्ध कराते रहे। इसकी भनक लगते ही अपराध शाखा की टीम ने होटल पर छापामार कार्रवाई को अंजाम दिया। कार्रवाई के दौरान 60 से 70 महिला और पुरुष डीजे की धुन पर नशे में थिरक रहे थे। पार्टी में अचानक पुलिस आ धमकने से रंग में भंग पड़ गया। इसके बाद भी पार्टी में शोर-शराबा और नशे का सेवन जारी था। नशे में होने से कुछ लोग कार्रवाई का विरोध करते रहे, जिससे कुछ समय के लिए तनाव का माहौल बना।
होटल का लाइसेंस रद्द करने की तैयारी
कोविड-19 के चलते सरकार ने रात 11 बजे के बाद सभी आयोजनों पर पाबंदी लगाई है। बावजूद होटल प्रबंधन ने नववर्ष के जश्न की आड़ में लोगों की भीड़ होटल में जमा की थी। न सोशल डिस्टंेसिंग थी, न ही कोई मास्क पहना हुआ था। होटल प्रबंधन तथा पार्टी में शामिल लोग खुद तथा दूसरों की जान से खिलवाड़ कर रहे थे। इसे गंभीरता से िलया गया है। होटल का लाइसेंस भी रद्द किया जा सकता है। -अमितेश कुमार, पुलिस आयुक्त, नागपुर शहर
संचालक व प्रबंधक के खिलाफ मामला दर्ज
होटल संचालक मोहब्बतसिंह तुली, बोखारा निवासी, होटल का सहायक प्रबंधक संजय मुकुंदराव पेंडसे और बचिंदरसिंह उर्फ कुक्कू तुली, मंगलवारी निवासी के खिलाफ गैर कानूनी तरीके से पार्टी करना तथा कोविड 19 के नियमों का उल्लंघन करने का मामला दर्ज िकया गया है।
छठवीं मंजिल से हो रही थी शराब-हुक्के की सप्लाई
कार्रवाई के दौरान पुलिस ने 2 लाख 580 रुपए की नशे की सामग्री जब्त की है। िजसमंे विदेशी शराब और हुक्का सामग्री है। यह सामग्री होटल की छठवीं मंजिल पर जमा कर रखी गई थी। यह सामग्री दूसरी मंजिल पर आयोजित पार्टी में होटल कर्मियों द्वारा परोसी जा रही थी। पार्टी में संभ्रांत परिवार के महिला और पुरुष थे, जो सरकारी नौकरी पेशा और व्यापारी वर्ग से हैं। आरोप-प्रत्यारोप से बचने के लिए कार्रवाई की वीडियोग्राफी की गई है। कार्रवाई में निरीक्षक सार्थक नेहते, विनोद पाटील, गजानन कल्याणकर, विकास दिडुरे, अतुल सबनीस, स्मिता पाटील, प्रशांत अन्नछत्रे आदि शामिल थे।
Created On :   2 Jan 2021 5:14 PM IST