परिवार नियोजन शल्यक्रिया के बाद फर्श पर सुलाया जा रहा महिलाओं को 

Women being made to sleep on the floor after family planning surgery
परिवार नियोजन शल्यक्रिया के बाद फर्श पर सुलाया जा रहा महिलाओं को 
गड़चिरोली परिवार नियोजन शल्यक्रिया के बाद फर्श पर सुलाया जा रहा महिलाओं को 

डिजिटल डेस्क, चामोर्शी (गड़चिरोली) । तहसील के येनापुर स्थित प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में दो दिन पूर्व स्वास्थ्य विभाग द्वारा परिवार नियोजन शल्यक्रिया शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में 20 महिलाओं समेत 5 पुरुषों ने शल्यक्रिया करवाई। ऑपरेशन के बाद महिला मरीजों को आराम करने के लिए अस्पताल में किसी तरह के बेड उपलब्ध नहीं होने से फर्श पर ही सोना पड़ रहा है। अस्पताल में किसी तरह की सुविधाएं उपलब्ध नहीं है, जिससे मरीजों के परिजनों को अपने घर से ही पीने के लिए पानी लाना पड़ रहा है। बावजूद इसके स्वास्थ्य विभाग ने इस ओर ध्यान नहीं दिया। 
बता दें कि, केंद्र व राज्य सरकार द्वारा परिवार नियोजन शल्यक्रिया के लिए विभिन्न स्तरों से जनजागरण किया जा रहा है। स्वास्थ्य विभाग द्वारा महिला व पुरुष मरीजों की सूची तैयार कर शिविर के माध्यम से शल्यक्रिया शिविर चलाया जाता है।  शिविर के तहत गुरुवार को येनापुर के प्राथमिक चिकित्सालय में 20 महिलाओं समेत 5 पुरुष मरीजों की नसबंदी की गयी। पुरुषों को ऑपरेशन के आधे घंटे बाद ही छुट्टी दे दी गयी। लेकिन महिला मरीजों को करीब 7 दिन तक अस्पताल की देखरेख में रखना पड़ता है। अस्पताल में बेड की सुविधा नहीं होेेने से महिलाओं को फर्श पर ही आराम करना पड़ रहा है। सरकार द्वारा परिवार नियोजन शल्यक्रिया के लिए लाखों रुपए की निधि उपलब्ध करवायी जाती है। लेकिन स्थानीय अधिकारियों की लापरवाही के कारण मरीजों को दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है।
 

Created On :   6 Nov 2022 12:34 PM IST

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story