महिला बाल विकास अधिकारी ने आंगनबाडी केन्द्र का किया निरीक्षण

District Mineral Fund is not being used in Gadchiroli!
गड़चिरोली में जिला खनिज निधि का नहीं हो रहा कोई उपयाेग!
पन्ना महिला बाल विकास अधिकारी ने आंगनबाडी केन्द्र का किया निरीक्षण

डिजिटल डेस्क पन्ना।महिला एवं बाल विकास विभाग के कार्यक्रम अधिकारी ऊदल सिंह द्वारा गत दिवस अपने भ्रमण कार्यक्रम के तहत अजयगढ विकासखण्ड अंतर्गत ग्राम सेक्टर बरियारपुर के आंगनबाडी केन्द्र हरसा का निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान मिनी आंगनबाडी केन्द्र की कार्यकर्ता अनुपस्थित पाईं गईं। ग्रामवासियों द्वारा बताया गया कि वह ग्राम में निवास नहीं करती पन्ना में रहतीं हैं। माह में एक या दो दिन ही ग्राम में आतीं हैं। आंगनबाडी केन्द्र सचालन के लिए कोई भवन नहीं हैं। भवन किराए से लेकर केन्द्र का संचालन करना था। ०६ माह से ०६ वर्ष के बच्चों का शारिरिक माप आंगनबाडी कार्यकर्ता द्वारा नहीं किया जाता है। गर्भवती व धात्री महिलाओं के स्वास्थ्य का परीक्षण होना भी नहीं पाया गया। सांझा चूल्हा कार्यक्रम के तहत तीन से ०६ वर्ष के बच्चों को गर्म  पका हुआ नाश्ता नहीं दिया जाता है। जिसका कारण कार्यकर्ता के ग्राम में उपस्थित नहीं रहने के रूप में पाया गया। विभाग द्वारा समय-समय पर प्रदाय की गई सामग्री की जानकारी भी नहीं मिली। महिला एवं बाल विकास अधिकारी को निरीक्षण में जानकारी सामने आई कि मंगलवार को सामूहिक गतिविधियों का आयोजन नहीं किया जाता है। इस हेतु विभाग द्वारा जारी राशि कार्यकर्ता द्वारा अपने निजी उपयोग हेतु व्यय की जाती है। आंगनबाडी कार्यकर्ता को पूर्व में भी ग्राम में रहकर आंगनबाडी केन्द्र संचालन हेतु नोटिस जारी किए गए थे। उक्त पूरे तथ्य के परिप्रेक्ष्य में महिला एवं बाल विकास अधिकारी द्वारा कार्यवाही करते हुए अजयगढ परियोजना अंतर्गत ग्राम हरसा घाट मिनी आंगनबाडी केन्द्र की कार्यकर्ता श्रीमती मीराबाई गौड की सेवायें तत्काल प्रभाव से समाप्त किए जाने का आदेश जारी किया गया है।v

Created On :   25 Nov 2022 5:21 PM IST

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story