महिलाएं सदा से ही आदरणीय - दयाशंकर तिवारी

Women have always been respected - Dayashankar Tiwari
महिलाएं सदा से ही आदरणीय - दयाशंकर तिवारी
महिला दिवस पर पद्मशाली महिला मंडल की रंगारंग प्रस्तुति महिलाएं सदा से ही आदरणीय - दयाशंकर तिवारी

डिजिटल डेस्क, नागपुर। महिलाएं सदा से ही आदरणीय रहीं हैं। प्राचीन काल से भी महिलाओं को सम्मान मिलता रहा है। बीच के काल में महिलाओं को बुरी नजरों से बचाने के लिए जरूर कुछ परिवर्तन हुए लेकिन आज महिलाएं समान आदर पा रहीं हैँ। उक्ताशय के विचार महापौर दयाशंकर तिवारी ने व्यक्त किए। वे पद्मशाली महिला मंडल द्वारा आयोजित महिला दिवस समारोह में  प्रमुख अतिथि के रूप में  बोल रहे थे। दीप प्रज्ज्वलन कर कार्यक्रम की शुरुआत हुई। गणेश वंदना पर आराध्या गोपावार ने नृत्य प्रस्तुत किया। सरस्वती गान उमा पिल्लेवार ने पेश किया। कार्यक्रम में पद्मशाली समाज नागपुर के अध्यक्ष राजू नागुलवार, अनिता पेद्दुलवार, साहित्यकार, लेखिका सुमिता तुम्मे, समाजसेविका वैशाली काले, तनूजा उड़तेवार,सुधा बतुलवार, भारती राव प्रमुखता से उपस्थित थे। महिला दिवस के उपलक्ष्य में महिलाओँ की स्वास्थ्य जांच की गई। कार्यक्रम का संचालन जयश्री कुर्रेवार ने किया। डॉक्टरों की टीम में डॉ. स्नेहा जिभकाटे, डॉ. जैस्वाल, डॉ. सुश्रृत सावरकार , डॉ. अपूर्व सरकार  व डॉ. सौरभ ने महिलाओं की स्वास्थ्य जांच कर मार्गदर्शन किया। इस अवसर पर महिलाओं के लिए विभिन्न गेम रखे गए। डांस प्रतियोगिता में रंगारंग प्रस्तुति ने उपस्थितों का मन मोह लिया। कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए रेणु गाजिमवार, वर्षा नागुलवार, राखी नागुलवार, सुनंदा गोशिकवार,अर्चना दासरवार, पूनम पेद्दुलवार, प्रिया इजमुलवार, शीतल गोपावार,वंदना पेद्दुलवार, वनिता गोशिकवार ने अथक परिश्रम किया।

Created On :   9 March 2022 4:28 PM IST

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story