गुढ़ीपाड़वा पर बनी 4000 स्केयर फीट की महारंगोली  

Women make four thousand square feet long rangoli gudi padwa
गुढ़ीपाड़वा पर बनी 4000 स्केयर फीट की महारंगोली  
गुढ़ीपाड़वा पर बनी 4000 स्केयर फीट की महारंगोली  

डिजिटल डेस्क, नागपुर।  एक ओर 10 वर्ष की बच्ची अपने तरीके से रंगोली डालने में मग्न थी तो दूसरी ओर 80 वर्ष की बुजुर्ग महिला बड़े उत्साह से रंगोली बनाने में रूचि ले रही थी। 4000 स्केयर फीट की रंगोली बनाने में 200 से अधिक महिलाएं शामिल रहीं। रंगोली में भी चुनाव के रंग नजर आये और मतदान राष्ट्रीय कर्तव्य" थीम पर रंगोली बनाई गई। किसी भी शुभ काम या फिर किसी त्योहार में रंगोली बनाने की परंपरा काफी पुरानी है। दिवाली पर अधिकांश घरों में मां लक्ष्मी के स्वागत के लिए रंगोली बनाई जाती है। इस मुख्य उद्देश्य सजावट तो होता ही है साथ ही इससे घर में सौभाग्य आता है। विवाह हो, त्योहार हो या फिर कोई भी शुभ मुहूर्त हो रंगोली हर घर में बनाई जाती है। संस्कार भारती संस्था द्वारा गुढ़ी पाड़वा की पूर्व संध्या पर महारांगोली उपक्रम का आयोजन बास्केट बॉल मैदान पावनभूमि वर्धा रोड में किया गया।रंगोली की भव्यता को देखने के लिए लोगों का हुजूम लगा रहा। महारंगोली बनाने में लगभग 100 किलो से अधिक रंगोली इस्तेमाल की गई।

4 दिनों से लिया जा रहा प्रशिक्षण
भव्य रंगोली बनाने के लिए 200 महिलाओं ने 4 दिन पहले से प्रशिक्षण लेना शुरू किया। महारंगोली बनाने में 100 किलो से अधिक रंगोली इस्तेमाल की गई। महारंगोली बनाने में 3 घंटे से अधिक का समय लगा। गुढ़ी पाड़वा की पूर्व संध्या पर महिलाओं में रंगोली बनाने के लिए प्रचंड उत्साह देखा गया। -"मतदान राष्ट्रीय कर्तव्य" थीम इसलिए रखी गई क्योंकि राम जी अपने कर्तव्यों के प्रति कर्तव्य निष्ठ है और चुनाव होने वाले हैं तो जनता का राष्ट्रीय कर्तव्य चुनाव में सहभागी होना है। महारंगोली की संकल्पना रोहिणी घरोटे,मोहिनी माकोडे,श्रीकांत बंगाले की है।

आज महारंगोली का लोकार्पण
महारंगोली का लोकार्पण शनिवार की सुबह 6.20 पर किया जाएगा। इस अवसर पर दक्षिण मध्य क्षेत्र सांस्कृतिक केन्द्र के संचालक डॉ दीपक खिरवड़कर और व्हायोलिन वादक प्रभाकर धाकड़े मुख्य रूप से उपस्थित होंगे। महारंगोली शनिवार और रविवार को अवलोकन के लिए खुली रहेगी। 

Created On :   5 April 2019 2:43 PM GMT

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story