महिलाओं ने तीन वर्ष में अदा किया 97 करोड़ का कर्ज

Women paid a loan of 97 crores in three years
महिलाओं ने तीन वर्ष में अदा किया 97 करोड़ का कर्ज
जिम्मेदारीपूर्वक कर रहीं कार्य महिलाओं ने तीन वर्ष में अदा किया 97 करोड़ का कर्ज

डिजिटल डेस्क,अमरावती।  बैंकों से कर्ज लेकर उसे वापस न लौटाते हुए चूना लगाने के कई मामले सामने आते रहते हंै। केंद्र सरकार के मुताबिक संपूर्ण देश में बैंक फ्रॉड के मामलों में डूबी हुई राशि 8 लाख करोड़ रुपए से अधिक है। डूबत कर्ज में लगातार बढोतरी हो रही है। जबकि अमरावती जिले की कम पढी लिखी, गरीब व कुशल महिलाओं ने बहुत ही जिम्मेदारी पूर्वक कर्ज अदायगी का काम किया है। पिछले तीन वर्षो में अमरावती जिले की महिलाओं ने बैंक कर्ज के 97 करोड़ रुपए नियमित रूप से लौटाए हैं। कर्ज वापस करने के दौरान महिलाओं द्वारा किसी भी किश्त को रद्द नहीं होने दिया गया।

जिले में महाराष्ट्र ग्रामीण जीवनोन्नति अभियान के तहत महिलाओं के जीवन स्तर में सुधार लाए जाने की मुहिम चलाई जा रही है। इसी अभियान के तहत महिलाओं को स्वयं रोजगार उपलब्ध कराया जा रहा है। गांव की महिलाएं बचत समूह तैयार कर उन्हें प्रशिक्षित किया जाता है।  उनके द्वारा तैयार की गई वस्तुओं की बिक्री की व्यवस्था जिला व ग्रामीण विकास यंत्रणा के जरिए उपलब्ध कराई जाती है फिलहाल अमरावती जिले में 8 हजार 983 महिला बचत गट है। इनमें से अधिकत्तर बचत गटों में कर्ज देकर स्वयं व्यवसाय शुरु किए है। कुछ बचत गटों द्वारा व्यवसाय को व्यापकता प्रदान करते हुए बड़े स्तर पर कामकाज किया जा रहा है। कोरोना संकट काल के दौरान ही बड़ी संख्या में महिला बचत गटों द्वारा सैनिटरी नैपकिंग, आर्टिफिशीयल गहने, वस्त्र,  मोम्मबत्ती व अगरबत्ती बडे़ पैमाने पर तैयार किए गए है। 
 

Created On :   7 Feb 2022 1:18 PM IST

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story