- Home
- /
- तेलंगाना एक्सप्रेस में महिला...
तेलंगाना एक्सप्रेस में महिला यात्रियों ने कराई प्रसूति

डिजिटल डेस्क, नागपुर। तेलंगाना एक्सप्रेस से जा रही एक महिला को सफर के दौरान ही प्रसव पीड़ा होने लगी। ऐसे में सेवाग्राम से नागपुर के बीच में ही जनरल बोगी में महिला यात्रियों की मदद से उसकी प्रसूति कराई गई।महिला व बच्चा दोनों सुरक्षित हैं। नागपुर में गाड़ी आने के बाद जीआरपी ने उनकी मदद कर आगे की कार्रवाई की।
मायके जा रही थी पति के साथ : जानकारी के अनुसार, इटावा में रहने वाली महिला पति के साथ हैदराबाद में काम करती है। गर्भवती होने के बाद वह किसी कारण से वह मायके नहीं जा सकी थी। आखिरी समय में वह मायके जाने के लिए पति के साथ तेलंगाना एक्सप्रेस से ग्वालियर के लिए निकली थी। गाड़ी के जनरल बोगी में बहुत ज्यादा भीड़ थी। इसी बीच, उसे प्रसव पीड़ा होने लगी। सेवाग्राम से नागपुर के बीच तकलीफ और भी ज्यादा बढ़ गई। बोगी में मौजूद महिला यात्रियों ने चादर, साड़ी आदि की मदद से एक घेरा बनाया और महिला की प्रसूति कराई। महिला ने एक स्वस्थ बच्चे को जन्म दिया। उसकी किलकारी ट्रेन में गूंज उठी। सारी घटना उपस्टेशन व्यवस्थापक के माध्यम से जीआरपी को दी गई। नागपुर स्टेशन पर गाड़ी आने के बाद इसे अटेंड किया गया।
Created On :   6 Nov 2022 6:20 PM IST