महिला दिवस पर यातायात व्यवस्था की कमान महिला पुलिस अधिकारियों ने संभाली

मध्य प्रदेश महिला दिवस पर यातायात व्यवस्था की कमान महिला पुलिस अधिकारियों ने संभाली

डिजिटल डेस्क, सतना। अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर जिले के सभी थानों में महिला पुलिस अधिकारियों और कर्मचारियों ने यातायात व्यवस्था की कमाल संभाली और जागरूकता अभियान चलाया। इस दौरान विभिन्न चेकिंग के साथ स्कूल कालेज में छात्राओं से संवाद किया गया।वहीं शहर में सर्किट हाउस ,सिविल लाइन,सेमरिया चौराहा,धवारी, और कोठी तिराहा में सुबह 10 बजे से 1 बजे तक महिला पुलिस अधिकारियों और कर्मचारियों ने यातायात व्यवस्था का जिम्मेदारी उठाई।इसी दौरान कलेक्टर अनुराग वर्मा और पुलिस अधीक्षक धर्मवीर सिंह ने सभी चौराहों पर पहुंचकर महिला कर्मचारियों को शुभकामनाएं दी और उत्साह बढाया। 

Created On :   8 March 2022 5:38 PM GMT

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story