जलसंकट से त्रस्त महिलाओं ने भातकुली नपं पर निकाला गागर मोर्चा

Women stricken by water crisis took out Gagar Morcha at Bhatkuli Nap
जलसंकट से त्रस्त महिलाओं ने भातकुली नपं पर निकाला गागर मोर्चा
अमरावती जलसंकट से त्रस्त महिलाओं ने भातकुली नपं पर निकाला गागर मोर्चा

डिजिटल डेस्क, भातकुली(अमरावती)। भातकुली के वार्ड नंबर 5, 6 और 7 में चल रही भीषण जलसमस्या को हल करने मजीप्रा द्वारा नई पाइपलाइन बिछाने एनओसी मांगने के बाद नगर पंचायत प्रशासन द्वारा अडियल रवैय्या अपनाए जाने से संतप्त हुई इन तीनों वार्डों की महिलाओं ने  भातकुली नगर पंचायत कार्यालय पर गागर मोर्चा निकालकर तीव्र प्रदर्शन किया।  भातकुली शहर के वार्ड नंबर 5,6और 7 में जलसमस्या काफी समय से चल रही है। इस समस्या को हल करने के लिए पार्षद प्रा. सतीश आठवले ने मजीप्रा को ज्ञापन देकर पाइपलाइन तथा गांव में कुछ स्थानों पर कॉक लगाने की मांग की थी। इस मांग को मजीप्रा ने तत्काल मंजूर कर नगर पंचायत के एनओसी प्राप्त करने पत्रव्यवहार किया। लेकिन नगर पंचायत प्रशासन ने यह प्रकरण सभा के समक्ष रख समस्या निर्माण की।

ग्रीष्मकाल में जलसमस्या का सामना करते रहने और नगर पंचायत की तरफ से यह मामला मुख्याधिकारी के अधिन रहने की बात कहने से भाजपा के तीन पार्षद विभागीय आयुक्त पीयूष सिंह, जिलाधीश पवनीत कौर से मिले और उन्हें ज्ञापन सौंपा। साथ ही तहसीलदार को भी अवगत कराया गया। इसके बावजूद मुख्याधिकारी करीश्मा वैद्य द्वारा कोई पहल न किए जाने से मंगलवार 29 मार्च को तीनों वार्ड के नागरिक व महिलाओं ने नगर पंचायत पर गागर मोर्चा ले जाकर प्रशासन को आड़े हाथों लिया। जब तक कार्रवाई नहीं होती तब तक धरना प्रदर्शन शुरू रखने की भूमिका ली। तब पुलिस का दल भी घटनास्थल आ पहंुचा। आंदोलनकर्ता अपनी भूमिका पर तटस्थ थे। आखिरकार थानेदार ने मध्यस्थी कर मुख्याधिकारी से संपर्क कर विस्तृत जानकारी दी। तब भाजपा पार्षदों को पत्र दिया गया। लेकिन बाद में इस प्रकरण में पुलिस में शिकायत दर्ज की गई है।समस्या के लिए नपं प्रशासन जिम्मेदार 


भातकुली गांव में जो जलसमस्या निर्माण हुई है, इसके लिए जिम्मेदार नगर पंचायत के अधिकारी है। पानी के लिए यदि जनता को अधिकारी त्रस्त करते होंगे तो उन्हें उसी तरीके का जवाब दिया जाएगा।  - प्रा. सतीश आठवले, पार्षद
 

Created On :   30 March 2022 8:56 AM IST

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story