ये महिलाएं सरेआम चुरा लेती हैं पर्स, पूरी गैंग गिरफ्तार

Women thief gang arrested from nagpur
ये महिलाएं सरेआम चुरा लेती हैं पर्स, पूरी गैंग गिरफ्तार
ये महिलाएं सरेआम चुरा लेती हैं पर्स, पूरी गैंग गिरफ्तार

डिजिटल डेस्क, नागपुर। पर्स चोरी करने के मामले में पुलिस ने चार महिला चोरों को गिरफ्तार कर गैंग का खुलासा किया है। मामला ये है कि कोराडी से खापरखेड़ा आने के लिए ऑटो से निकली एक महिला का ऑटो में बैठी 4 महिलाओं ने पर्स चुरा लिया था। पर्स में 3.5 तोले का मंगलसूत्र तथा 4 हजार रुपए नकद थे। पीड़ित महिला सिल्लेवाड़ा निवासी कल्पना श्रीराम भोयर है। ऑटो से अन्ना मोड़ खापरखेड़ा आने पर अपने पति को फोन लगाने के लिए थैली में रखा पर्स निकालने पर थैली से पर्स गायब था।

पीड़िता ने खापरखेड़ा थाने में चोरी का मामला दर्ज कराया। परेशान होकर पीड़ित महिला नागपुर, कोराड़ी, कामठी जाकर ऑटो स्टैंड पर जानकारी ले रही थी] तभी उन्हें आरोपी महिलाएं दिखाई दीं। उसने तुरंत पुलिस से संपर्क किया। पुलिस ने आरोपी वनिता रवि खड़से (35), शिषेन्द्रा कुंदन खड़से (20), अरुणा बेलसिंह पात्रे (40) बीना सजन पात्रे (40) को गिरफ्तार किया। सभी आरोपी सिवनी, मध्यप्रदेश की मूल निवासी हैं, जो वर्तमान में कन्हान, सतरापुर में रहती हैं।

कामठी पुलिस ने सभी आरोपियों को गिरफ्तार कर खापरखेड़ा थाने के सुपुर्द किया। पूछताछ के दौरान आरोपी महिलाओं के कब्जे से 4 हजार रुपए नकद तथा मंगलसूत्र जब्त किया गया। बताया जाता है कि इसके पूर्व भी इन महिलाओं को साप्ताहिक बाजार में चोरी के मामले में पकड़ा गया था।

Created On :   1 Aug 2017 6:42 PM IST

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story