आर्थिक रूप से सक्षम बनेंगी महिलाएं, बांटी सिलाई मशीन, नक्सली उन्मूलन में एक अनोखी पहल

Women will be financially capable, sewing machine distribute
आर्थिक रूप से सक्षम बनेंगी महिलाएं, बांटी सिलाई मशीन, नक्सली उन्मूलन में एक अनोखी पहल
आर्थिक रूप से सक्षम बनेंगी महिलाएं, बांटी सिलाई मशीन, नक्सली उन्मूलन में एक अनोखी पहल

डिजिटल डेस्क बालाघाट।  नक्सल प्रभावित बालघाट जिले में सी आर पी एफ के जवान नक्सलियों को मुख्य धारा में जोडऩे के लिए आये दिन अभिनव प्रयास करते रहते है। विगत दिनो शीतल काल में इन्होंने नक्सल प्रभावित ग्रामो में कम्बल, स्वेटर एवं अन्य गर्म वस्त्रो का वितरण किया था। साथ ही आदिवासी छात्र छात्राओं को शिक्षा की प्रोत्साहित करने के लिये उन्हे कॉपी,पुस्तक एवं स्टेशनरी सामाग्री बांटी थी। जिन्हे पाकर नैनीहालो के चेहरे खिल उठे थे। वही दूसरी ओर युवा भ्रमित न हो, इसलिये उन्हे रोजगार स्वरूप बैंड बाजा गिफ्ट किया था।

                                इसी तारतम्य मे आज आदिवासी महिलाओं के सशक्तिकरण हेतु सिलाई मशीन का वितरण किया जससे महिलाओ के बीच भी रोजगार की जिज्ञासा बढती रहे। जंहा मशीने पाकर समूह की महिलाओ के भी चेहरे खिल उठे। समूह की अध्यक्ष ने प्रेस से चर्चा करते हुए बताया कि उन्हे रोजगार दिलाने के लिये मशीन प्रदान की गई है जिससे वे आगामी समय मे हर संभव ग्राम की महिलाओ और युवतीयो को सिलाई का कार्य सिखाकर उन्हे रोजगार दिलाने का प्रयास करेगी। उकवा के ग्राम लुगमा में आयोजित इस कार्यक्रम को नक्सली उन्मूलन में यह अच्छी पहल मानी जा रही है वही गांव के लोग भी अब नक्सलियों से कन्नी काटने लगे है।
                           जानकारी अनुसार  विजय कुमार, पुलिस उप महानिरीक्षक रेंज के.रि.पु.बल भोपाल 19 फरवरी से 20 फरवरी तक 123 बटालियन केन्द्रीय रिर्जव पुलिस बल, भरवेली एवं जिला बालाघाट के दूरस्थ विभिन्न स्थानों पर तैनात केन्द्रीय रिर्जव पुलिस बल में वार्षिक निरीक्षण हेतु बालाघाट में है। इनकी अगुवाई बटालियन के कमाण्डेंट रघुवंश कुमार द्वारा की गई।
वार्षिक निरीक्षण के क्रम में पुलिस उप महानिरीक्षक के रूपझर, सोनवानी एवं बिठली में के.रि.पु.बल के कैम्पों का निरीक्षण किया। अपने निरीक्षण के दौरान पुलिस उप महानिरीक्षक ने बटालियन के अधिकारियों एवं जवानों से विभिन्न प्रशासनिक एंव परिचालनिक मुद्दों पर विचार-विमर्ष किया। इस दौरान नक्सल विरोध अभियान में लीन कर्मिकों से मिलकर उनकी समस्याएं सुनी एवं उनका उत्सावर्धन किया।

 

Created On :   20 Feb 2018 6:12 PM IST

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story