नांदगांव पेठ में पहली बार महिला कबड्डी स्पर्धा

Womens Kabaddi event for the first time in Nandgaon Peth
नांदगांव पेठ में पहली बार महिला कबड्डी स्पर्धा
अमरावती में राज्यस्तरीय स्पर्धा नांदगांव पेठ में पहली बार महिला कबड्डी स्पर्धा

डिजिटल डेस्क, नागपुर। वीर केसरी क्रीड़ा व शिक्षण मंडल तथा भाजपा अमरावती ग्रामीण की तरफ से छत्रपति शिवाजी महाराज चौक परिसर में आयोजित राज्य स्तरीय महिला व पुरुष कबड्डी स्पर्धा का शुभारंभ हुआ। पहली बार आयोजित महिला कबड्डी स्पर्धा को देखने के लिए महिला व पुरुष दर्शकों की भारी भीड़ हुई। राज्य की अनेक महिला व पुरुष टीमों ने स्पर्धा में भाग लिया है। 

12 मार्च से शुरू हुई कबड्डी स्पर्धा में केसरी पुरस्कार प्राप्त करने वाली टीमों के रोमांचक मैच का लुफ्त दर्शक उठा रहे हैं। स्पर्धा के लिए 2000 दर्शकों के बैठने की व्यवस्था समिति की तरफ से की गई है। पुरुषों के वर्ग में प्रथम पुरस्कार 51 हजार और द्वितीय पुरस्कार 31 हजार रखा गया है। इसी तरह महिलाओं में प्रथम विजेता को 41 हजार और द्वितीय विजेता को 31 हजार रुपए प्रदान किए जाएंगे। दोनों वर्गों की विजेता टीम को केशरी पुरस्कार प्रदान किया जाएगा। इसके अलावा टीमों को अनेक पुरस्कार दिए जाएंगे। स्पर्धा के उद्घाटन अवसर पर भाजपा के प्रदेश महामंत्री श्रीकांत भारतीय, पूर्व पालकमंत्री प्रवीण पोटे, मनपा के पूर्व महापौर चेतन गावंडे, तुषार भारतीय, ग्रामीण जिलाध्यक्ष निवेदिता दिघडे, प्रशांत शेगोकार, प्रवीण तायडे, राजेश पाठक, कबड्डी एसोसिएशन के अध्यक्ष अशोक देशमुख, सचिव जितेंद्र ठाकुर, पदवाड महाराज उपस्थित थे।

Created On :   14 March 2022 3:19 PM IST

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story