- Home
- /
- परली में ऐश ट्रांसपोर्ट के खिलाफ...
परली में ऐश ट्रांसपोर्ट के खिलाफ महिलाओं का हंगामा, ड्राइवर से साफ करवाई सड़क

डिजिटल डेस्क, परली वैजनाथ । परली क्षेत्र में राख के परिवहन का मुद्दा फिर से गरम होते दिख रहा है। तालुका में सभी सड़कों से राख का अवैध परिवहन नियमों को तोड़कर किया जा रहा है। प्रशासन ने इस यातायात की अनदेखी की है, इससे तंग आ चुकी महिलाएं सड़क पर राख लदी जा रही हायवा चालक को अपनी चप्पल से धोया। महिलाएं इतने पर ही नहीं रुकि बल्कि उन चालक से पूरी सड़क की सफाई भी करवा डाली।
परली थर्मल पावर प्लांट के पास बड़ी मात्रा में राख की तस्करी की जाती है।इसके लिए परिवहन के लिए कुछ नियम बनाए गए हैं, लेकिन किसी भी ट्रांसपोर्टर द्वारा इन नियमों का पालन नहीं किया जाता है। इससे परली क्षेत्र के नागरिकों को इस यातायात के कारण होने वाले प्रदूषण का सामना करना पड़ता है। राख का परिवहन करने वाले लगभग 1000 हायवा,और टिपर हैं। थर्मल पावर प्लांट से निकलने वाली राख का उपयोग क्षेत्र में भट्टों के लिए किया जाता है। राख का परिवहन करते समय हायवा और टिपर अपनी क्षमता से अधिक और कभी-कभी खुले परिवहन ले जा रहे हैं।इससे पहले, ग्रामीणों ने पांगरी में राख के परिवहन के खिलाफ राजमार्गों को अवरुद्ध कर दिया था।
गुरुवार की शाम पांगरी गाव में गतिरोधक के पास हाईवे से बड़ी मात्रा में राख गिर गई।कुछ घरों में राख हवा में उड़ने लगी और प्रभावित महिलाएं सड़क पर आ गईं और हायवा ,टिपर के चालक को चप्पल से मारना शुरू कर दिया। इसके बाद महिलांओ ने सभी वाहन चालक को अपनी शर्ट से सड़क पर पड़ी राख को साफ करने को विवश कर दिया। इस दौरान करीब 100 हायवा रस्ते पर रुकाकर रखे थे। सूचना मिलते ही ग्रामीण पुलिस मौके पर पहुंची। मगरवाहनों पर नकेल कसने की बजाय पुलिस ने 200 रु की नाममात्र रसीद फाड़कर हायवा,टिपर को छोड़ दिया। मौके पर जमा हुई महिलाएं राख परिवहन करने वाले अवैध वाहनों के खिलाफ आपराधिक कारवाई की मांग करती नजर आईं।
राख परिवहन करने वाले वाहन मालिकों के खिलाफ कार्रवाई करे प्रशासन
परली क्षेत्र में करीब 1000 वाहन अवैध रूप से राख का परिवहन कर रहे हैं। यह राख परिवहन कई दुर्घटनाओं का कारण भी बनता है।इससे कई लोगों की जान चली गई है। प्रशासन इस यातायात पर ध्यान नहीं दे रहा है। यदि नागरिक आक्रामक हो जाते हैं, तो केवल दिखाने के लिए कार्रवाई करके उन वाहनो को छोड दिया जाता हैं। और राख का परिवहन फिर से शुरू हो जाता है इससे नागरिक पीड़ित हैं। राख परिवहन करने वाले वाहन मालिको पर कारवाई करने की मांग की चर्चा नागरीको में होने लगी है।
Created On :   25 Jun 2021 4:10 PM IST