सर्विस बुक ऑनलाइन करने ली जाएगी शिक्षकों की सेवा, शिक्षक संगठन विरोध के मूड में

work of each government department is being digitized in maharashtra
सर्विस बुक ऑनलाइन करने ली जाएगी शिक्षकों की सेवा, शिक्षक संगठन विरोध के मूड में
सर्विस बुक ऑनलाइन करने ली जाएगी शिक्षकों की सेवा, शिक्षक संगठन विरोध के मूड में

डिजिटल डेस्क, नागपुर। प्रत्येक सरकारी विभाग का कामकाज डिजिटल किया जा रहा है। ऐसे में सर्विस बुक आनलाइन करने की भी तैयारी चल रही है। जिप के शिक्षकों की संख्या सबसे अधिक रहने से   जिला परिषद कर्मचारियों का सर्विस बुक लॉनलाइन करने के लिए तकनीकी स्नेही शिक्षकों की सेवा लेने पर विचार किया जा रहा है। शैक्षणिक कार्य छोड़ शिक्षकों को ऑनलाइन सर्विस बुक के काम में सेवा लेने पर शैक्षणिक कार्य प्रभावित होगा। शैक्षणिक गुणवत्ता प्रभावित होने पर शिक्षा विभाग पर दोष मढ़ा जाएगा। इस दोहरी भूमिका से शिक्षा विभाग में तीव्र असंतोष है। शिक्षक संगठनों ने इसे सख्त विरोध करने का मूड बनाया है।

वर्कशाप में शामिल हुए अधिकारी-कर्मचारी
राज्य सरकार ने राज्य सरकारी कर्मचारियों के सर्विस बुक ऑनलाइन करने का निर्णय लिया है। नागपुर जिला परिषद का पायलट प्रोजेक्ट के रूप में चयन किया गया है। जिप के सभी कर्मचारियों के सर्विस बुक ऑनलाइन करने की प्रक्रिया चल रही है। हाल ही में शिक्षण विभाग के अधिकारी, कर्मचारियों की कार्यशाला आयोजित की गई। गट शिक्षणाधिकारी, शिक्षण विस्तार अधिकारी, डाटा एंट्री ऑपरेटर के साथ अनेक तकनीकी स्नेही शिक्षकों को कार्यशाला में शामिल किया गया। जिप में शिक्षकों की संख्या सर्वाधिक है। उन्हें इस कार्य में जुटाने का नियोजन किए जाने की जानकारी मिली है।

हाल ही में शिक्षकों के तबादले हुए हैं। अनेक शिक्षक विस्थापित हुए हैं। अधिकांश स्कूलों में नए शिक्षकों ने कमान संभाली है।  स्कूल खुलकर सिर्फ दो महीने हुए हैं। अचानक उनके माथे ऑनलाइन सर्विस बुक का काम थोपे जाने से शैक्षणिक कार्य प्रभावित होगा। इसका विद्यार्थियों की शैक्षणिक गुणवत्ता पर प्रतिकुल परिणाम होगा। गुणवत्ता प्रभावित होने पर दोष शिक्षा विभाग पर मढ़ा जाएगा। इसे लेकर शिक्षकों में अंदर ही अंदर असंतोष पनप रहा है। शिक्षकों पर यह जिम्मेदारी सौंपी जाने पर शिक्षक संगठनों द्वारा आक्रामक भूमिका ली जा सकती है।

उपशिक्षणाधिकारी तथा अन्य पद रिक्त
शिक्षण विभाग में अनेक दिनों से उपशिक्षणाधिकारी के दोनों पद रिक्त हैं। इसके अलावा कनिष्ठ प्रशासन अधिकारी, सहायक प्रशासन अधिकारी, विस्तार अधिकारी, केंद्र प्रमुखों के पद रिक्त हैं। अनेक पदों का कार्यभार अतिरिक्त प्रभारी के भरोसे चल रहा है। अब शिक्षकों को शैक्षणिक कार्य छोड़ सर्विस बुक ऑनलाइन करने की प्रक्रिया में शामिल करने की कवायद चल रही है।

शिक्षकों का दायित्व
शिक्षकों को शैक्षणिक कार्य छोड़ अन्य कार्य सौंपे जाने से शैक्षणिक गुणवत्ता पर प्रतिकुल परिणाम हो रहा है। शैक्षणिक कार्य शिक्षकों का दायित्व है। इसके अलावा अन्य कार्यों के लिए शिक्षकों पर सख्ती नहीं की जा सकती। सर्विस बुक आॅनलाइन करने की जिम्मेदारी पंचायत विभाग की है। इसे पूरा करने के लिए शिक्षकों की सेवा लेने के लिए शिक्षक को लिपिक नहीं है। शिक्षकों पर सख्ती किए जाने पर शिक्षक संगठनों द्वारा बहिष्कार की भूमिका ली जाएगी। 
(अनिल नासरे, महासचिव, महाराष्ट्र राज्य प्राथमिक शिक्षक समिति, नागपुर जिला)

 

Created On :   29 Aug 2018 4:11 PM IST

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story