नागपुर-भंडारा मार्ग पर लगा जाम

Work on renovation of bridge over National Highway No. 6
नागपुर-भंडारा मार्ग पर लगा जाम
नागपुर-भंडारा मार्ग पर लगा जाम

डिजिटल डेस्क, भंडारा। राष्ट्रीय राजमार्ग क्रमांक6 पर कारधा (भंडारा) के समीप पुल के मरम्मत का कार्य शुरू होने से वनवे ट्रैफिक चलाया जा रहा है। जिससे लगभग 24  घंटे से राजमार्ग की यातायात प्रभावित हो गई है। वाहनों की लंबी कतारें लगने से ट्राफिक जाम होने पर आखिरकार राज्य परिवहन महामंडल को बसों का मार्ग बदलना पड़ा। गोंदिया से कोहमारा होते हुए नागपुर की ओर जाने वाली सभी बसें 10  मार्च की सुबह 10  बजे के पश्चात तिरोड़ा-तुमसर मार्ग से नागपुर की ओर रवाना की गई। जिसके चलते गोंदिया से भंडारा के दौरान सफर के लिए घर से निकले हजारों यात्री परेशान नजर आए। 
मार्ग पर लग गई वाहनों की लंबी कतारें
शनिवार को सुबह से गोंदिया डिपो की नागपुर की ओर जाने वाली बसें नियमित मार्ग से चलने लगी। समय के साथ-साथ हाइवे पर वाहनों की संख्या बढऩे से ट्राफिक जाम होते गया। जब नागपुर की ओर जाने वाली बसें 2से 3 घंटे लेट होने के आसार दिखने लगे। तब गोंदिया डिपो प्रबंधन ने इस मार्ग पर चलने वाली बसों को तिरोड़ा-तुमसर की ओर डायवर्ट कर दिया गया। डिपो प्रबंधक जयकुमार इंगोले ने बताया कि गोंदिया डिपो की दो शिवशाही बसें साकोली तक पहुंची थी। लेकिन हाइवे पर वाहनों की लंबी कतारें होने से इन बसों को वहां से वापस लौटना पड़ा। इसी प्रकार अन्य बसें भी प्रभावित हुयीं। गोंदिया डिपो से नागपुर एवं नागपुर के आगे चलने वाली सभी बसों को कोहमारा-भंडारा मार्ग से न भेजते हुए तिरोड़ा-तुमसर मार्ग से भेजा गया। जिससे गोंदिया-साकोली तक यात्रा करने वाले यात्रियों को समय पर बस नहीं मिलने से उन्हें परेशानियों का सामना करना पड़ा। इसी प्रकार जिन्हें पता नहीं था, वे निजी वाहन धारक भी हाइवे से वापस लौट रहे थे। दोपहर के पश्चात सोशल मीडिया पर संदेश धीरे-धीरे घूमने लगा, तब निजी वाहन भी कोहमारा मार्ग की बजाय तिरोड़ा-तुमसर मार्ग से नागपुर की ओर जाने लगे। 

Created On :   10 March 2018 6:12 PM IST

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story