- Home
- /
- कागज नहीं सुपारी की प्लेट पर...
कागज नहीं सुपारी की प्लेट पर बनाएंगे ड्राइंग, 6 राज्यों में आयोजन

डिजिटल डेस्क, नागपुर। दुनिया का पहला कॉम्पिटिशन है जो कागज पर न होकर सुपारी की प्लेट पर होगा। कॉम्पिटिशन 12 प्रमुख शहरों के साथ ही 6 राज्यों में एक ही दिन एक ही समय आयोजित किया जा रहा है। गोन ग्रीन अंतर्गत ‘से नो टू प्लास्टिक’ ड्राइंग कॉम्पिटिशन का आयोजन 5 जनवरी को सुबह 9 से 10 बजे तक चिटणीस सेंटर में किया जा रहा है। यह जानकारी समविद इंटरेशनल के संचालक मुकुंद पात्रीकर ने प्रेस कांफ्रेंस में दी। विष्णुजी की रसोई में आयोजित पत्रकार वार्ता में उन्होंने कहा कि, यह सबसे अनोखा ड्राइंग कॉम्पिटिशन है, जिसमें सुपारी की प्लेट पर ड्राइंग बनाई जाएगी। ड्राइंग कॉम्पिटिशन में नटराज निकेतन संस्था के साथ समविद इंटरनेशनल प्रा. लि., हल्दीराम फूड इंटरनेशल प्रा. लि., मैत्री परिवार संस्था, स्त्री शिक्षण प्रसारक मंडल और सुपरमाइंड फाउंडेशन पुणे आदि शामिल हैं।
2-3 बार कर सकते हैं यूज : श्री पात्रीकर ने आगे कहा कि, इस ड्राइंग कॉम्पिटिशन का उद्देश्य पर्यावरण संरक्षण है। ड्राइंग कॉम्पिटिशन के लिए जो प्लेट बनाई जा रही है वो सुपारी के पेड़ों से गिरने वाले वेस्ट पत्तों से बनाई जाती है। इससे कई लोगों को रोजगार भी मिलता है। ड्राइंग कॉम्पिटिशन में विद्यार्थियों को 10 बाय 10 की सुपारी की प्लेट नि:शुल्क दी जाने वाली है। उन्हें कलर अपने साथ लाने होंगे। प्रतियोगिता में पार्टिसिपेंट करने वाले पैरेन्ट्स को प्लेट का शुल्क 15 रुपए देना होगा। स्टूडेन्ट्स के लिए यह प्रतियोगिता नि:शुल्क रखी गई है। डिस्पोजेबल प्लेट का उपयोग बंद होने के बाद सुपारी की प्लेट कारगर साबित हो सकती है। इसे धोकर 2 से 3 बार यूज किया जा सकता है। साथ ही इसके माइक्रोवेव में भी यूज किया जा सकता है।
6 समूहों में होगी प्रतियोगिता
ड्राइंड कॉम्पिटिशन 6 समूहों में आयोजित किया गया है, जिसमें ग्रुप ए में केजी 1 से केजी 2 के लिए कोई भी फल या फूल, ग्रुप बी में पहली से चौथी के पसंदीदा मौमस, ग्रुप सी में पांचवी से सातवीं प्राकृतिक दृश्य, ग्रुप डी में आठवीं से दसवीं ‘जग वाचवा व पृथ्वी वाचवा’, ग्रुप ई में महाविद्यालय के विद्यार्थियों के लिए एकता और ग्रुप एफ में टीम वर्क विषय रखा गया है। प्रेस कांफ्रेंस में संस्था की अध्यक्षा मंगला विटेकर, सचिव विलास पात्रीकर, मैत्री परिवार के अध्यक्ष संजय भेंडे और चंदू पेंडके, प्रमोद पेंडके, स्त्री शिक्षण प्रसारक मंडल के अध्यक्ष रवि फडणवीस, निखिल व्यास, मधुरा व्यास के साथ ही इंडिया बुक ऑफ रिकॉर्ड और एशिया बुक ऑफ रिकॉर्ड सर्टिफाइड जज डॉ तत्वादी मौजूद थे। ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन के लिए http://goo.gl/forms/caY4or9H9o7zjD5v1 लिंक को शेयर कर सकते हैं।
Created On :   26 Dec 2018 3:15 PM IST