उपेन्द्र मिश्रा को साहित्यकारों ने शोक सभा कर दी श्रद्धाजंली

Writers paid tribute to Upendra Mishra in condolence meeting
उपेन्द्र मिश्रा को साहित्यकारों ने शोक सभा कर दी श्रद्धाजंली
पन्ना उपेन्द्र मिश्रा को साहित्यकारों ने शोक सभा कर दी श्रद्धाजंली

डिजिटल डेस्क पन्ना। पन्ना नगर के साहित्यकार उपेन्द्र मिश्रा के निधन पर पन्ना नगर के साहित्यकारों, कवियों द्वारा स्थानीय सांई मंदिर में शोक सभा आायोजित कर श्रद्धाजंली दी गई। शोक सभा में अश्विनी चतुर्वेदी ने कहा कि स्वर्गीय श्री मिश्रा की साहित्य रचना साहित्य की श्रेणी में महत्वपूर्ण है। लक्ष्मीनारायण चिरोलया ने शोक सभा में कहा कि वे सरल स्वभाव, शान्तिप्रिय एवं हंसमुख साहित्यकार थे। साहित्यकार गोविन्द यदुवंशी, पंडित उमादेव उपाध्याय, रामआसरे सोनी, सीताराम कुशवाहा, ईश्वरदीन विश्वकर्मा, नरेन्द्र गुप्ता गन्नू ने स्वर्गीय श्री मिश्रा के साहित्य पर चर्चा करते हुए श्रद्धा सुमन अर्पित किये। 

Created On :   23 Nov 2022 4:13 PM IST

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story