- Home
- /
- योगी पहले यूपी तो संभाल लें...
योगी पहले यूपी तो संभाल लें -शत्रुघ्न सिन्हा

डिजिटल डेस्क, नागपुर। बिहार में योगी पैटर्न का इस्तेमाल करने के पत्रकारों के सवाल पर पूर्व केंद्रीय मंत्री शत्रुघ्न सिन्हा ने कहा कि, योगी का हाथरस पैटर्न, बिहार में इस्तेमाल नहीं किया जाएगा। योगीजी मेरे अच्छे मित्र हैं। पहले यूपी तो संभाल लें। एक कार्यक्रम में सिलसिले में सिन्हा नागपुर आए थे। फिल्मी कलाकारों पर इनकम टैक्स की कार्रवाई पर उन्होंने कहा कि, कई लोग एजेंसियों का सहारा लेते हैं। बहुत सारे लोग आपके विचार से सहमत नहीं है, तो आपके पास एजेंसी है। शरद पवार मास्टर माइंड है। हिंदुस्तान के चाणक्य हैं। पावरफुल हैं। उनके खिलाफ भी ईडी लगाने की कोशिश की गई, उसका क्या अंजाम हुआ। सीबीआई, ईडी, इनकम टैक्स का दुरुपयोग होता है। ऐसा एक समान होता देखा गया है। यह न हो तो बेहतर है। चंद महीनों की बात है। यह कहते हुए आने वाले समय में कुछ बड़ी उथल-पुथल के संकेत उन्होंने दिए।
मिथुन चक्रवर्ती पर कसा तंज
मिथुन चक्रवर्ती के बीजीपी में शामिल होने पर शत्रुघ्न सिन्हा ने कहा कि, जिस उद्देश्य से उन्हें पार्टी में लाया गया है, उनके आने तक वहां तख्ती न लगी हो कि, बड़ी देर कर दी मेहरबां आते-आते। मिथुन पहले भी राजनीति में रह चुके हैं। कई पार्टियों का उन्हें अनुभव है। अब यहां आए हैं। उम्मीद करता हूं कि, जिस नियत से जिस उद्देश्य से उन्हें लाया गया है, उसे पूरा होने से पहले ही ब्रेक न लग जाए। उन्होंने कहा कि, मुझे नहीं लगता कि, मिथुन के पार्टी में आने से बंगाल चुनाव में भाजपा को कोई लाभ होगा।
Created On :   9 March 2021 3:43 PM IST