बढ़ने वाली है मुसीबत, मार्च के आखिर में पड़ेगी भीषण गर्मी

You will suffer Heavy heat from last March 
बढ़ने वाली है मुसीबत, मार्च के आखिर में पड़ेगी भीषण गर्मी
बढ़ने वाली है मुसीबत, मार्च के आखिर में पड़ेगी भीषण गर्मी

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। कड़ाके की ठंड के बाद हल्की गर्मी मतलब शुरुआती मार्च में आमतौर पर मौसम सुहाना ही रहता है। अप्रैल महीने से तेज गर्मी की शुरुआत होती है। लेकिन इस साल मार्च के अंत तक पूरा उत्तर भारत गर्मी की चपेट में आ जाएगा। दिन- रात दोनों का तापमान ज्यादा रहेगा। मौसम एजेंसी स्काईमेट ने अपने रिपोर्ट में जल्दी ही गर्मी बढ़ने की चेतावनी दी है। 

मौसम एजेंसी की रिपोर्ट 


रिपोर्ट के मुताबिक हमेशा मार्च में हरियाणा,पंजाब, उत्तरी राजस्थान और पश्चिमी उत्तर प्रदेश में मौसम बदलना शुरू हो जाता है। उत्तर भारत में खासकर रात में तापमान बेहद सुहावना रहता है। और धीरे-धीरे मौसम गर्मी की ओर बढ़ता है। लेकिन इस बार ऐसा नहीं होने वाला है। 

जानकारी के मुताबिक अब सर्दी का तंत्र ऊपरी अक्षांश की ओर बढ़ने लगा है। इसकी आवृत्ति भी कम हो गई है। इसलिए इस साल मार्च के अंत तक में ही तेज गर्मी आ जाएगी। उत्तरी भारत के मैदान गर्म और सूखे मौसम की चपेट में भी आ सकते हैं। मौसम वैज्ञानिकों के मुताबिक हर साल गर्मी का मौसम आने का समय बदल रहा है। इस साल हमेशा से जल्दी तेज गर्मी आ जाएगी।

तापमान अभी से हो चुका है ज्यादा 

बता दें कि उत्तर भारत के मैदान में दिन और रात दोनों का तापमान अभी से सामान्य से ज्यादा हो चुका है। अप्रैल तक पहुंचते ही तापमान काफी बढ़ जाएगा। धूल भरी आंधियां भी चलने लगेंगी।

मई जून में भीषण गर्मी
 

वहीं मई और जून के महीने में आपको चिलचिलाती धूप भरी भीषण गर्मी सहन करना पड़ सकता है। हालांकि मौसम विभाग पहले ही अनुमान जाहिर कर चुका है कि इस बार उत्तर भारत में गर्मी का तापमान सामान्य से 1.5 डिग्री सेल्सियस ज्यादा होगा।

होली से मौसम ने ली करवट

गौरतलब है कि होली के साथ ही मौसम ने करवट बदलनी शुरू कर दी थी। देश की राजधानी दिल्ली में होली के दिन लोगों को कुछ गर्मी का एहसास हुआ था। इस दिन अधिकतम तापमान 32.3 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया था। मौसम विभाग के मुताबिक न्यूनतम तापमान 15.5 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड हुआ, जबकि आर्द्रता का स्तर 85 प्रतिशत और 32 फीसदी के बीच रहा।

Created On :   19 March 2018 11:44 AM IST

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story