- Home
- /
- शादी के 3 माह बाद युवा व्यापारी ने...
शादी के 3 माह बाद युवा व्यापारी ने लगा ली फांसी

डिजिटल डेस्क, नागपुर। एमआईडीसी थानांतर्गत मंगलवार को किसी कारण के चलते युवा व्यापारी ने फांसी लगा ली। उसकी मौत हो गई। आकस्मिक मृत्यु का प्रकरण दर्ज किया गया है। मृतक जयताला रोड स्थित शिव विहार कालोनी निवासी सुमित अनिल बाहेकर (27) है। सुमित की किराना दुकान थी। मार्च माह में उसकी शादी हुई थी। घटना वाले दिन दोपहर करीब 3.30 बजे सुमित ने सीलिंग फैन को रस्सी बांधकर फांसी लगाई। घटना को लेकर संदेह भी व्यक्त किया जा रहा है। जांच जारी है।
कमरे की जर्जर दीवार ढहने से वृद्धा की मौत
अजनी थानांतर्गत राहाटे नगर स्थित टोली बस्ती में मंगलवार को घर की जर्जर दीवार ढहने से मलबे में दबी वृद्धा की मौत हो गई। आकस्मिक मृत्यु का प्रकरण दर्ज किया गया है। मृतका अंजीरा किसन शेंडे (91) है। वह अपनी विधवा बेटी प्रभा (65) के साथ रहाटे नगर टोली बस्ती में रहती थी। घटना वाले दिन शाम 4 बजे अंजीरा अपने कमरे में सोई हुई थी। इस दौरान अचानक कमरे की दीवार ढह गई। मलबे में दबने से अंजीरा की मौत हो गई। प्रभा और पड़ोसी परिवार के सदस्य बाल-बाल बच गए।
Created On :   15 July 2021 2:18 PM IST