- Home
- /
- कर्ज में डूबे युवा किसान ने लगाई...
कर्ज में डूबे युवा किसान ने लगाई फांसी

डिजिटल डेस्क, दर्यापुर(अमरावती)। | तहसील के लोतवाड़ा गांव के एक 37 वर्षीय युवा किसान ने कर्ज के चलते होकर फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। खुदकुशी करने वाले युवा किसान का नाम गोपाल प्रह्लाद गावंडे (37) है। बताया जाता है कि किसान पर बैंक का कर्ज था लेकिन खेत में उत्पादन न होने से वह कर्ज अदा करने में असमर्थ था। इसी परेशानी के चलते अपने घर में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। दर्यापुर पुलिस ने पंचनामा कर शव को पोस्टमार्टम के लिए दर्यापुर के ग्रामीण अस्पताल में पहुंचा दिया।
करंट लगने से महिला की मृत्यु
मोर्शी| समीपस्थ चिखली सावंगी ग्राम की एक महिला को कपड़े धाेते समय बिजली का करंट लगने से उसकी मृत्यु हो गई। मृतका का नाम रेखा सुरेंद्र चिखले (58) है। शुक्रवार सुबह वह घर में कपड़े धो रही थी। इस बीच घर के पास से जानेवाले विद्युत प्रवाहित तार का करंट उसे लगा और उसकी घटनास्थल पर ही मृत्यु हो गई। जब रेखा का पति सुरेंद्र चिखले घर पहंुचे तो उन्हें अपने पत्नी पड़ी अवस्था में दिखाई दी। उसे तत्काल मोर्शी के उपजिला अस्पताल लाया गया। जहां डाॅक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।
Created On :   4 Jun 2022 4:20 PM IST