प्रेम प्रकरण में युवक की निर्ममतापूर्वक हत्या

Young man brutally murdered in a love affair
प्रेम प्रकरण में युवक की निर्ममतापूर्वक हत्या
प्रेम प्रकरण में युवक की निर्ममतापूर्वक हत्या

डिजिटल डेस्क, नागपुर। गिट्टीखदान क्षेत्र में दादी और नाती की हत्या का मामला अभी चर्चा में ही है, इस बीच शनिवार को यशोधरानगर में प्रेम प्रकरण को ही लेकर एक बदमाश ने बस्ती में रहने वाले युवा मजदूर की हत्या कर दी। मृतक का नाम किशोर दिलीप नंदनवार (30) शिवनगर पीली नदी वांजरा निवासी है। 

जान बचाने मकान में घुसा 
यशोधरानगर पुलिस का कहना है कि प्रेम प्रकरण के चलते यह घटना हुई। आरोपी शेख सिराज (25) शिवनगर निवासी के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया है। यशोधरानगर के थानेदार रमाकांत दुर्गे ने बताया कि आरोपी पर अापराधिक मामले दर्ज हैं। शनिवार की सुबह करीब 7.30 बजे किशोर अपनी दोपहिया से जा रहा था, इस दौरान मौका पाकर आरोपी शेख सिराज ने उस पर हमला कर दिया। किशोर  अपनी जान बचाने के लिए मांजरी बस्ती में भूमिगत रेलवे पुलिया के सामने एक मकान के अंदर घुस गया। आरोपी ने उसकी हत्या आंगन में ही कर दी। 

आरोपी को पुलिस के हवाले किया
आरोपी शेख सिराज ने भागने की कोशिश किया तो कुछ जागरूक नागरिकों ने उसे दबोच लिया। आरोपी शेख सिराज को यशोधरानगर पुलिस के हवाले कर दिया गया। आरोपी उस युवती को मुंहबोली बहन मानता था। 

12 दिन पहले हुई थी अनबन  
सूत्रों के अनुसार किशोर नंदनवार और आरोपी एक ही बस्ती में रहते थे। आरोपी शेख की पत्नी को शुक्रवार को बेटा हुआ। आरोपी पहले अंसार नगर मोमिनपुरा में रहता था। वह शादी के बाद शिवनगर में अपने ससुर के मकान में रहने लगा था। वह भी मजदूरी करता है। आरोपी और किशोर के बीच करीब 12 दिन  पहले भी युवती से प्रेम संबंध को लेकर विवाद हुआ था।

शराब पीने की लत थी 
पुलिस सूत्रों के अनुसार शिवनगर पीली नदी वांजरा निवासी दिलीप नंदनवार अपने परिवार के साथ रहते हैं। परिवार में बड़ा बेटा रोशन और छोटा बेटा किशाेर था। रोशन बगल के कमरे में अपने परिवार के साथ अलग रहता है। किशोर आठवीं कक्षा तक पढ़ा था।  शिवनगर में कुछ गलत लड़कों की संगत के कारण शराब पीने की लत लग गई थी। किशोर की बुआ मंजू पराते ने बताया कि उनके भाई दिलीप ने किशोर और रोशन को बड़ी जतन से पाला पोसा था। करीब 6 साल पहले किशोर का बस्ती में रहने वाली युवती से प्रेम संबंध जुड़ गया।

किशोर के परिजनों को उसके प्रेम संबंध के बारे में पता चलने पर युवती के घर शादी की बात भी करने गए, तब युवती के पिता ने मना कर दिया। दिलीप का परिवार मूलत: बिलासपुर छत्तीसगढ़ का रहने वाला है। युवती के परिजनों की दुत्कार मिलने के बाद किशोर के परिजनों ने दूसरी युवती से शादी करा दी। यह बात उस युवती को बर्दाश्त नहीं हो रही थी। वह उसे फोन पर धमकाती थी। किशोर के परिजनों की मानें तो किशोर की पत्नी से युवती अनाप-शनाप बातें करती थीं। किशोर  कलमना मार्केट में मजदूरी करता था।

Created On :   13 Dec 2020 4:36 PM IST

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story