- Home
- /
- घर के पीछे तालाब में डूबा युवक, ...
घर के पीछे तालाब में डूबा युवक, पिता को नहाते समय दिखा शव

डिजिटल डेस्क,नागपुर। लापता रिक्शा चालक का शव उसके घर के पीछे स्थित तालाब में पाया गया। शव बरामद कर रिश्तेदारों के सुपुर्द किया गया। पांचपावली थाने में आकस्मिक मृत्यु का प्रकरण दर्ज किया गया।
लेंडी तालाब किनारे रहता है परिवार
मृतक गोपी लोकनाथ शाहू (39), लेंडी तालाब निवासी था। वह रिक्शा चलाता था और जागन्नाथ बुधवारी में हमाली भी करता था।
दो दिन से गायब था 18 तारीख को सुबह 8.30 बजे से वह लापता था। खोजबीन के बाद भी गोपी का कोई पता नहीं चलने पर सोमवार को उसके लापता होने की शिकायत पांचपावली थाने में दर्ज की गई थी। मंगलवार को सुबह 8.45 बजे गोपी के पिता घर के पीछे नहा रहा थे, तब उन्हें तालाब में गोपी का शव दिखाई दिया।
पैर फिसलने से डूबने का कयास
संदेह है कि, गोपी तालाब किनारे शौच के लिए गया हाेगा और पैर फिसलने से तालाब में डूबने से उसकी मौत हो गई। तैराक की मदद से पुलिस ने शव को बाहर निकाला। कानूनी प्रक्रिया के बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया। उप-निरीक्षक खंडार ने आकस्मिक मृत्यु का प्रकरण दर्ज किया है।
Created On :   21 April 2021 1:40 PM IST