- Home
- /
- युवा सेना का पुनर्गठन, पदाधिकारी...
युवा सेना का पुनर्गठन, पदाधिकारी घोषित

डिजिटल डेस्क, नागपुर । युवा सेना का पुनर्गठन आरंभ हो गया है। कुछ पदाधिकारियों के नामों की घोषणा की गई है। भारतीय विद्यार्थी सेना में लंबे समय तक कार्य करते रहे शरद सरोदे को युवा सेना का जिला प्रमुख नियुक्त किया गया है। उन्हें उत्तर, मध्य व पूर्व नागपुर विभाग की जिम्मेदारी दी गई है। जिला प्रमुख रहे हितेश यादव को प्रदेश सहसचिव और जिला प्रमुख रहे विक्रम राठोड़ को गोंदिया जिला विस्तारक नियुक्त किया गया है। आदित्य ठाकरे के नेतृत्व में युवा सेना कार्य करती है। आदित्य ठाकरे ने अपने सहयोगी वरुण सरदेसाई के माध्यम से इस संगठन को नागपुर क्षेत्र में सक्रिय करने का प्रयास किया है। कुछ माह पहले वाड़ी के नप सभापति हर्षल काकडे को पूर्व विदर्भ युवा सेना संपर्क प्रमुख नियुक्त किया गया।
विस्तार का कार्य लंबित था : उल्लेखनीय है कि राज्य में राजनीतिक उथल-पुथल के बीच युवा सेना का संगठन विस्तार कार्य लंबित रह गया था। दावा किया जा रहा है कि शहर युवा सेना में जल्द ही फेरबदल होगा। रामटेक विधानसभा जिला युवा अधिकारी पद पर आकाश इंगोले को नियुक्त किया गया है। उन्हें हिंगना, काटोल व सावनेर विधानसभा की जिम्मेदारी दी गई है। गौरव नागपुरे को जिला समन्वयक रामटेक विधानसभा नियुक्त किया गया है। अमित घाडगे को जिला समन्वयक नागपुर लोकसभा व सारंग नाकाडे को उप जिला युवा अधिकारी पश्चिम नागपुर, सोनू सिंह को उपजिला युवा अधिकारी उत्तर नागपुर नियुक्त किया गया है। जिला प्रमुख नियुक्त होने पर शरद सरोदे का युवा सेना के कार्यकर्ताओं ने अभिनंदन किया है। स्वप्निल वैश्य, रिंकू सिंह गौर, छोटू राऊत, बाबू सिंह गौर ने कहा है कि सरोदे के नेतृत्व में जल्द ही युवा सेना का विस्तार होगा।
Created On :   25 Oct 2022 4:16 PM IST