खुद को टिकटॉक स्टार बताने वाले युवक गिरफ्तार 

Youth arrested for calling himself a Tiktok star arrested
खुद को टिकटॉक स्टार बताने वाले युवक गिरफ्तार 
खुद को टिकटॉक स्टार बताने वाले युवक गिरफ्तार 

डिजिटल डेस्क, मुंबई।  बिना मास्क लगाए टिकटोक वीडियो बनाना दो युवकों को भारी पड़ गया। खुद को टिकटोक स्टार बताने वाले और गोवंडी के शिवाजीनगर इलाके में रहने वाले आरोपियों की शिकायत मिलने के बाद पुलिस ने दोनों के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर उन्हें गिरफ्तार कर लिया। बाद में उन्हें जमानत पर रिहा कर दिया गया। गिरफ्तार आरोपियों के नाम सलीम शेख और मोहम्मद फहाद शेख है। टिकटॉक पर आरोपियों के अकॉउंट के 5 लाख से ज्यादा फॉलोवर हैं।

आरोपियों ने सोमवार सुबह साढ़े आठ बजे के करीब शिवाजीनगर इलाके में स्थित बाजीप्रभु देशपांडे मार्ग पर स्थित महावीर अस्पताल के सामने टिकटॉक वीडियो बनाया जिसमें एक आरोपी दावा कर रहा था की वह टिकटॉक स्टार है इसलिए मास्क नहीं लगाने पर पुलिस उसके खिलाफ कार्रवाई नहीं करेगी। उन्होंने वीडियो में कहा कि पुलिस सेलिब्रिटी को नही मारती। इसकी शिकायत पुलिस तक पहुंची तो पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ आईपीसी की धारा 188, 269 कब साथ महाराष्ट्र कोविड 19 रोकथाम कानून की धारा 11 के तहत लॉक डाउन का उल्लंघन करने, लापरवाही से दूसरों की जान खतरे में डालने के आरोप में एफआईआर दर्ज कर उन्हें गिरफ्तार कर लिया। बाद में दोनों आरोपियों ने अपनी हरकत पर शर्मिंदगी जताते हुए माफी मांगी।

बिना मास्क लगाए घूमने वाले 1330 मामले
मुंबई में सार्वजनिक जगहों पर बिना मास्क लगाए गहने वाले 1330 आरोपियों के खिलाफ एफआईआर दर्ज की जा चुकी है। महानगर में कोरोना के बढ़ते मामलों को देखते हुए 8 अप्रैल को सार्वजनिक जगहों पर मास्क पहनना अनिवार्य कर दिया गया था। मुंबई महानगर पालिका के एक अधिकारी ने बताया कि पिछले 13 दिनों में बिना मास्क लगाए घूमने वालों के खिलाफ आदेश का उल्लंघन कर दूसरों की जान खतरे में डालने के आरोप में आईपीसी की धारा 188 के तहत मामले दर्ज किए गए है। यानी रोजाना औसतन 100 से ज्यादा आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई हो रही है।
 

Created On :   21 April 2020 6:43 PM IST

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story