मराठी फिल्म बनाने के नाम पर युवक से 5 लाख की ठगी

Youth cheated of 5 lakhs in the name of making Marathi film
मराठी फिल्म बनाने के नाम पर युवक से 5 लाख की ठगी
मराठी फिल्म बनाने के नाम पर युवक से 5 लाख की ठगी

डिजिटल डेस्क, नागपुर। शहर के एक युवक को मराठी फिल्म बनाने के नाम पर 5 लाख की चपत लगाने का मामला सामने आया है। नागपुर में फिल्मों को लेकर लोगों में काफी क्रेज है। महल इलाके में रहने वाले एक युवक को आरोपी धर्मेंद्र बिनकर ने चूना लगाया। पुलिस के अनुसार दीपा गोले  (54), गोले भवन, महल निवासी ने गणेशपेठ थाने में शिकायत दर्ज कराई है। 

मुंबई में हुई थी पहचान : उन्होंने पुलिस को बताया कि 29 मार्च 2017 से 27 जुलाई 2021 के बीच उनके बेटे के साथ आरोपी धर्मेंद्र बिनकर, सैलेटाइन क्लासिक, प्लॉट नं.-204, दूसरी मंजिल, जोगेश्वरी पूर्व रेलवे स्टेशन, मुंबई निवासी ने 5 लाख रुपए की ठगी की। आरोपी ने उनके बेटे को मराठी फिल्म निर्माण में निवेश करने के लिए कहा। बेटे की आरोपी से मुंबई में मुलाकात हुई थी। जान पहचान होने के बाद आरोपी ने मराठी फिल्म में पैसे निवेश करने के लिए कहा, तो उनका बेटा भी तैयार हो गया। आरोपी धर्मेंद्र ने इसके लिए पहले 5 लाख  रुपए स्टॉम्प डयूटी भरने के कहा, तो दीपा ने गणेणपेठ स्थित स्टेट बैंक आॅफ इंडिया, शाखा महल से आरोपी के खाते में आरटीजीएस द्वारा 5 लाख रुपए जमा किए। पैसे भरने के बाद भी आरोपी ने अनुबंध नहीं किया। वह टालमटोल करता रहा।  गणेशपेठ थाने में धारा 420 के तहत मामला दर्ज किया गया है। 
 

Created On :   28 July 2021 6:40 AM GMT

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story