- Home
- /
- वाड़ी में युवक ने की फांसी लगाकर...
वाड़ी में युवक ने की फांसी लगाकर आत्महत्या

डिजिटल डेस्क, नागपुर। यहां धम्मकीर्ति नगर में एक युवक ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। मृतक का नाम अमरदीप गोलाईत (37), धम्मकीर्ति नगर, दत्तवाड़ी निवासी है। आत्महत्या का कारण अज्ञात है। अमरदीप ने सोमवार की रात घर में ही सीलिंग पंखे को फंदा लगाकर खुदकुशी की। मंगलवार को शाम 7.30 बजे घटना का खुलासा हुआ। अमरदीप ने प्रेम विवाह किया था। पत्नी कोलकाता की है। वह 11 मार्च को अपने बेटे के साथ मायके गई है। अमरदीप प्लास्टो कंपनी में काम करता था। उसने पत्नी को लाने के लिए पांच दिन की छुट्टी ली थी। वाड़ी पुलिस मामले की जांच कर रही है।
लापता किसान का शव कुएं में मिला, परिजनों को सौंपा
हिंगना थानांतर्गत एक लापता व्यक्ति का शव कुएं में पाया गया। घटना का कारण अज्ञात है। कानूनी कार्रवाई के बाद मंगलवार को शव परिजनों को सौंप दिया गया है। आकस्मिक मृत्यु का मामला दर्ज िकया गया है। मृतक मांगली निवासी दिनेश वानखेड़े (30) था। वह िकसान था और चार-पांच दिन से लापता था। परिजनों ने उसकी काफी खोजबीन की, लेकिन कोई सुराग नहीं मिलने पर उन्होंने हिंगना थाने में उसके लापता होने की शिकायत दर्ज कराई थी। सोमवार को शाम 5.30 बजे दिनेश का शव उसी के खेत के कुएं में पाया गया। हवलदार अरुण गुंडर ने प्रकरण दर्ज िकया।
Created On :   24 March 2021 3:09 PM IST