रस्सी टूटने से कुएं में गिरकर युवक की मृत्यु  

Youth dies after falling in a well due to rope break
रस्सी टूटने से कुएं में गिरकर युवक की मृत्यु  
हादसा रस्सी टूटने से कुएं में गिरकर युवक की मृत्यु  

डिजिटल डेस्क, धामणगांव रेलवे(अमरावती)। खेत में काम करने के बाद युवक कुएं में तैरने के लिए उतरा। सुरक्षा के लिए उसने अपनी कमर से रस्सी बांध रखी थी। उसे डूबने का अंदेशा होने पर उसने  रस्सी के सहारे ऊपर आने की कोशिश की किंतु रस्सी टूटने से उसकी डूबने से मौत हो गई। यह घटना  जुना धामणगांव परिसर में घटित हुई। जानकारी के अनुसार आदित्य विजय उईके यह मृत युवक का नाम है। आदित्य सोमवार को सुबह हीरापुर परिसर में प्रकाश गंधे के खेत में काम पर गया था। काम निपटने के बाद कुएं के पास आकर उसने पैर धोएं और तैरने के लिए कुएं में उतरा। ऊपर आने के लिए उसने रस्सी बांध रखी थी। किंतु रस्सी टूटने से वह कुएं में गिर पड़ा। पानी में डूबने से उसकी मौत हो गई। दत्तापुर पुलिस ने यह मामला आकस्मिक मृत्यु के रूप में दर्ज किया है।
 

Created On :   13 Sept 2022 2:24 PM IST

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story