- कोरोना अपडेट: देश में 24 घंटे में कोरोना के 14,849 नए केस, 155 लोगों की मौत
- लद्दाख: मोल्डो में भारत और चीन के बीच सैन्य कमांडरों के बीच वार्ता शुरू
- लखनऊ: आज उत्तर प्रदेश का स्थापना दिवस, CM योगी ने प्रदेशवासियों को दी शुभकामनाएं
- दक्षिण अफ्रीका ने सीरम इंस्टीट्यूट के कोविड-19 वैक्सीन को दी मंजूरी, भारत से करेगा आयात
- आज भारत-चीन के बीच पूर्वी लद्दाख में चल रहे सीमा विवाद को लेकर 9वें दौर की वार्ता होगी
उत्तरभारतीयों को मराठी सिखाएगा युवा मंच, मुख्यमंत्री के हाथों हुआ शुभारम्भ

डिजिटल डेस्क, मुंबई। उत्तरभारतीय प्रोफेशनलों की नवगठित संस्था उत्तर भारतीय युवा परिवर्तन मंच उत्तरभारतीयों को मराठी भाषा सिखाएंगी। मंगलवार को छठ के मौके पर मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने इस संस्था का शुभारम्भ किया। इसके पहले संस्था की संयोजक व प्रदेश भाजपा की प्रवक्ता श्वेता शालिनी ने कहा कि यह संस्था महाराष्ट्र और उत्तरभारत के बीच सांस्कृतिक संबंधों को बढ़ावा देने का कार्य करेगी। फिलहाल संस्था उत्तरभारतीयों को आम बोलचाल के लिए मराठी भाषा सिखाने कक्षाएं शुरु करने जा रही है। मुंबई प्रेस क्लब में आयोजित संवाददाता सम्मेलन में श्वेता शालिनी ने कहा कि विभिन्न क्षेत्रों से जुड़े उत्तरभारतीय युवा पेशेवरों का यह समूह उत्तर भारतीय समुदाय के कल्याण के लिए कार्य करेगा। उन्होंने बताया कि यह पूरी तरह के गैर राजनीतिक मंच होगा। इस मंच के गठन को लेकर हमारा कोई राजनीतिक उद्देश्य नहीं है।
उत्तरभारतीय युवा पेशेवरों ने बनाया नया संगठन
मंच महाराष्ट्र की समृद्ध स्थानीय संस्कृति और उत्तर भारत की प्राचीन संस्कृति के बीच मेल-जोल बढ़ाने के साथ ही अंतर-सांस्कृतिक आदान-प्रदान को बढ़ावा देगा। उन्होंने बताया कि इस कार्य में हमें उत्तर प्रदेश के राज्यपाल राम नाईक जी का भी सहयोग मिल रहा है। संस्था कि पदाधिकारी सुनीता सिंह ने कहा कि यह संस्था दो समाजों के बीच की दूरी को खत्म करने का कार्य करेगी। संस्था से जुडे एक कारपोरेट कंपनी में उच्च पद पर कार्यरत प्रदीप तिवारी ने कहा कि मारवाडी समाज जहां भी जाता है, वहां की भाषा-संस्कृति को अपनाने का कार्य करता है। उत्तर भारतीयों को भी जहां रहे, वहां की भाषा-संस्कृति को अपनाना चाहिए। संस्था से जुड़े पत्रकार अभिषेक पांडेय ने कहा कि हमारा उद्देश्य होगा कि समाज के युवाओं को रोजगार के काबिल बनाया जाए।
कमेंट करें
Real Estate: खरीदना चाहते हैं अपने सपनों का घर तो रखे इन बातों का ध्यान, भास्कर प्रॉपर्टी करेगा मदद

डिजिटल डेस्क, जबलपुर। किसी के लिए भी प्रॉपर्टी खरीदना जीवन के महत्वपूर्ण कामों में से एक होता है। आप सारी जमा पूंजी और कर्ज लेकर अपने सपनों के घर को खरीदते हैं। इसलिए यह जरूरी है कि इसमें इतनी ही सावधानी बरती जाय जिससे कि आपकी मेहनत की कमाई को कोई चट ना कर सके। प्रॉपर्टी की कोई भी डील करने से पहले पूरा रिसर्च वर्क होना चाहिए। हर कागजात को सावधानी से चेक करने के बाद ही डील पर आगे बढ़ना चाहिए। हालांकि कई बार हमें मालूम नहीं होता कि सही और सटीक जानकारी कहा से मिलेगी। इसमें bhaskarproperty.com आपकी मदद कर सकता है।
जानिए भास्कर प्रॉपर्टी के बारे में:
भास्कर प्रॉपर्टी ऑनलाइन रियल एस्टेट स्पेस में तेजी से आगे बढ़ने वाली कंपनी हैं, जो आपके सपनों के घर की तलाश को आसान बनाती है। एक बेहतर अनुभव देने और आपको फर्जी लिस्टिंग और अंतहीन साइट विजिट से मुक्त कराने के मकसद से ही इस प्लेटफॉर्म को डेवलप किया गया है। हमारी बेहतरीन टीम की रिसर्च और मेहनत से हमने कई सारे प्रॉपर्टी से जुड़े रिकॉर्ड को इकट्ठा किया है। आपकी सुविधाओं को ध्यान में रखकर बनाए गए इस प्लेटफॉर्म से आपके समय की भी बचत होगी। यहां आपको सभी रेंज की प्रॉपर्टी लिस्टिंग मिलेगी, खास तौर पर जबलपुर की प्रॉपर्टीज से जुड़ी लिस्टिंग्स। ऐसे में अगर आप जबलपुर में प्रॉपर्टी खरीदने का प्लान बना रहे हैं और सही और सटीक जानकारी चाहते हैं तो भास्कर प्रॉपर्टी की वेबसाइट पर विजिट कर सकते हैं।
ध्यान रखें की प्रॉपर्टी RERA अप्रूव्ड हो
कोई भी प्रॉपर्टी खरीदने से पहले इस बात का ध्यान रखे कि वो भारतीय रियल एस्टेट इंडस्ट्री के रेगुलेटर RERA से अप्रूव्ड हो। रियल एस्टेट रेगुलेशन एंड डेवेलपमेंट एक्ट, 2016 (RERA) को भारतीय संसद ने पास किया था। RERA का मकसद प्रॉपर्टी खरीदारों के हितों की रक्षा करना और रियल एस्टेट सेक्टर में निवेश को बढ़ावा देना है। राज्य सभा ने RERA को 10 मार्च और लोकसभा ने 15 मार्च, 2016 को किया था। 1 मई, 2016 को यह लागू हो गया। 92 में से 59 सेक्शंस 1 मई, 2016 और बाकी 1 मई, 2017 को अस्तित्व में आए। 6 महीने के भीतर केंद्र व राज्य सरकारों को अपने नियमों को केंद्रीय कानून के तहत नोटिफाई करना था।