व्यसनमुक्ति केंद्र में युवक ने लगाई फांसी

Youth hanged in de-addiction center
व्यसनमुक्ति केंद्र में युवक ने लगाई फांसी
पहले भी किया था प्रयास व्यसनमुक्ति केंद्र में युवक ने लगाई फांसी

डिजिटल डेस्क, नागपुर। व्यसनमुक्ति केंद्र समेत तीन स्थानों पर तीन लोगों ने फांसी लगा ली। उनकी मौत हो गई। यशोधरा नगर, बेलतरोड़ी और अजनी थाने में  आकस्मिक मृत्यु के प्रकरण दर्ज किए गए हैं। सावित्रीबाई फुले नगर निवासी जय सालुंखे (24) नशे का आदी था। दो-तीन बार वह आत्महत्या का प्रयास चुका था। 28 सितंबर 2021 को उसे श्रमजीवी नगर स्थित मधुर व्यसनमुक्ति केंद्र में दाखिल िकया गया था। जहां गुरुवार-शुक्रवार की दरमियानी रात शौचालय में उसने फांसी लगा ली। इससे उसकी मौत हो गई। तत्काल इसकी जानकारी केंद्र संचालक विनोद गजघाटे को दी गई। कामठी रोड भीलगांव में लोकविहार पार्क निवासी संघरक्षित संजय बांगर (21) ने भी गुरुवार की रात फांसी लगा ली। जिससे उसकी मौत हो गई। घटना का कारण अज्ञात है। घोगली निवासी रवि चौबे (38) की भी फांसी लगाने से ही मौत हो गई। जांच जारी है। 
 

Created On :   2 Oct 2021 5:31 PM IST

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story