- Home
- /
- अमरावती के क्वारेंटाइन सेंटर में...
अमरावती के क्वारेंटाइन सेंटर में युवक ने लगाई फांसी

By - Bhaskar Hindi |27 Jun 2020 1:42 PM IST
अमरावती के क्वारेंटाइन सेंटर में युवक ने लगाई फांसी
डिजिटल डेस्क, अमरावती। अमरावती जिले की नांदगांव खंडेश्वर तहसील के सरकारी छात्रावास में क्वारेंटाइन किए गए 28 वर्षीय युवक ने शनिवार सुबह 7.50 बजे के दरम्यान फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। इस युवक को पुणे से लौटे एक कोरोना संक्रमित युवक के संपर्क में आने से गुरुवार को अन्य 23 संदिग्धों के साथ क्वारेंटाइन किया गया था। शनिवार की सुबह उसके थ्रोट स्वैब के नमूने लिए जाने थे। इस बीच सुबह का चाय-नाश्ता करने के बाद युवक ने फांसी लगा दी। यह घटना सीसीटीवी में कैद हो गई है। सीसीटीवी को खंगाला जा रहा है।
Created On :   27 Jun 2020 7:08 PM IST
Next Story