बर्थ डे पार्टी मनाकर लौट रहे युवक की सड़क दुर्घटना में मौत

Youth returning to celebrate birthday party dies in road accident
बर्थ डे पार्टी मनाकर लौट रहे युवक की सड़क दुर्घटना में मौत
बर्थ डे पार्टी मनाकर लौट रहे युवक की सड़क दुर्घटना में मौत

डिजिटल डेस्क, नागपुर।  जन्मदिन की पार्टी मनाकर घर लौटते समय तेज रफ्तार बर्थ-डे ब्वॉय की बुलेट  अनियंत्रित हो गई और सड़क किनारे गिट्टी के ढेर में जा घुसी। हादसे में बर्थ-डे ब्वॉय हर्षद उजवणे (23), मनीष नगर, बेसा निवासी की मौत हो गई। हर्षद दोस्तों के साथ पांजरी में सरदार का ढाबा पर जन्मदिन पार्टी मनाने 6-7 दोस्तों के साथ गया था। सभी दोस्त भोजन कर घर लौट रहे थे। पुलिस के अनुसार हर्षद ही बुलेट चला रहा था। 

पार्टी मनाने ढाबे पर गए थे 
हर्षद दोस्तों के साथ पांजरी में सरदार का ढाबा पर जन्मदिन पार्टी मनाने 6-7 दोस्तों के साथ गया था। सभी दोस्त भोजन कर घर लौट रहे थे। पुलिस के अनुसार वाहन हर्षद ही बुलेट चला रहा था। 

कैंसर अस्पताल के पास छूटा नियंत्रण 
पुलिस के अनुसार हर्षद गत 4 अप्रैल को ढाबे पर भोजन के बाद रात करीब 11.45 बजे दोस्तों के साथ घर लौट रहा था। हर्षद के वाहन पर उसका दोस्त संकल्प उडान (24), संजय गांधी नगर, हुड़केश्वर निवासी बैठा था। हर्षद का बुलेट (एम.एच-49-बी.एल.-0246) पर से हिंगना क्षेत्र में जबलपुर बायपास रोड पर नेशनल  कैंसर अस्पताल के पास नियंत्रण छूट गया। 

अस्पताल में दम तोड़
 हादसे में हर्षद और संकल्प जख्मी हो गए। उन्हें निजी अस्पताल ले जाया गया, जहां हर्षद को मृत घोषित कर दिया गया। संकल्प की सूचना पर हिंगना थाने के उप-निरीक्षक मल्हारी डोईफोडे ने आरोपी चालक पर धारा 279, 337, 304(अ) व 184, 177 के तहत मामला दर्ज किया है। 
 

Created On :   6 April 2021 10:28 AM GMT

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story