- Home
- /
- दोपहिया वाहन से गिरे युवक की...
दोपहिया वाहन से गिरे युवक की अस्पताल में मौत

डिजिटल डेस्क, नागपुर। हुड़केश्वर क्षेत्र में एक्टिवा से नीचे गिरने से जख्मी हुए किसनकुमार शेंदेकर (38) नामक शख्स की अस्पताल में उपचार के दौरान मौत हो गई। राऊत नगर, हुड़केश्वर निवासी किसनकुमार गत 24 फरवरी को दोपहिया वाहन (एम.एच.-31-ई.एल.-7896) से कहीं जा जा रहा था। नरसाला रोड पर एच.पी. गैस गोदाम के सामने वह अचानक दोपहिया से नीचे गिर पड़ा। उसे मेडिकल अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उपचार के दौरान 26 फरवरी को किसनकुमार की मौत हो गई। हुड़केश्वर थाने में धारा 279, 304(अ) के तहत मामला दर्ज किया गया।
मजदूर को लगा करंट, उपचार जारी
नंदनवन केे सद्भावना नगर स्थित एक मकान में काम के दौरान करंट लगने से मजदूर बेहोश हो गया। मजदूर का नाम गोपाल खंते (28) है। उसे मेडिकल में भर्ती कराया गया है। सद्भावना नगर निवासी रफीक शेख के घर में छत पर निर्माणकार्य चल रहा था, तभी करंट लग गया। काम के दौरान सुबह 11 बजे गोपाल का 11 केवी के तार के स्पर्श हुआ और करंट लगने से वह बेहोश हो गया। इसके बाद परिसर में बिजली गुल हो गई। सूचना मिलते ही महावितरण के कर्मचारी सद्भावना नगर पहुंचे और विद्युत आपूर्ति पूर्ववत की। इस दौरान दो घंटे तक परिसर में बिजली गुल रही। मजदूर का इलाज चल रहा है।
Created On :   28 Feb 2022 12:45 PM IST