युवा मोर्चा प्रदेश अध्यक्ष व राष्ट्रीय महामंत्री का किया गया स्वागत

Yuva Morcha State President and National General Secretary were welcomed
युवा मोर्चा प्रदेश अध्यक्ष व राष्ट्रीय महामंत्री का किया गया स्वागत
पन्ना युवा मोर्चा प्रदेश अध्यक्ष व राष्ट्रीय महामंत्री का किया गया स्वागत

डिजिटल डेस्क पन्ना। भारतीय जनता युवा मोर्चा के राष्ट्रीय महामंत्री रोहित चहल एवं भारतीय जनता युवा मोर्चा के वैभव पवार के प्रथम नगर आगमन पर युवा मोर्चा पन्ना के जिलाध्यक्ष भास्कर पाण्डेय के नेतृत्व में युवा मोर्चा कार्यकर्ताओं द्वारा गर्मजोशी के साथ स्वागत किया गया। पन्ना प्रवेश द्वार सत्यम पैलेस में युवा मोर्चा पन्ना के जिला पदाधिकारी एवं जिले के समस्त मंडलों के अध्यक्ष एवं सैकड़ों की संख्या में युवा मोर्चा के कार्यकर्ता द्वारा ढोल-नगाड़े, डीजे आतिशबाजी की गई। सभी कार्यकर्ता बाईक रैली करते हुए डायमंड ब्लाक चौराहे से भाजपा कार्यालय पहुंची। जहां युवा मोर्चा के राष्ट्रीय महामंत्री एवं प्रदेश अध्यक्ष का प्रवेश द्वार पर सुसज्जित रंगोली के साथ तिलक कर नगर की बहिनों द्वारा स्वागत किया। तत्पश्चात युवा मोर्चा के राष्ट्रीय महामंत्री एवं युवा मोर्चा मध्य प्रदेश के अध्यक्ष द्वारा जिला पदाधिकारियों एवं मंडल अध्यक्षों के साथ परिचयात्मक जिला बैठक आयोजित की गई व आगामी कार्यक्रमों को लेकर विस्तृत चर्चा की गई।

 

प्रदेश से आए हुए पदाधिकारियों में भारतीय जनता युवा मोर्चा के प्रदेश उपाध्यक्ष शिवम तिवारी, प्रदेश मंत्री हरीश यादव, सह कोषाध्यक्ष विवेक सिंह सहित युवा मोर्चा पन्ना से जिला महामंत्री शशांक वर्मा, धीरू बाजपेई, जिला उपाध्यक्ष शिवव्रत परमार, गजेंद्र सिंह, हरिओम असाटी, पुनीत जयसवाल, सूर्य प्रताप सिंह, जिला मंत्री धुव्र चौबे, अंकित रैकवार, सचिन देव अरजरिया, अर्पित सोनी, आकांक्षा यादव, जिला कार्यालय मंत्री राजेश साहा, जिला कोषाध्यक्ष शिवा भारद्वाज, जिला सह कोषाध्यक्ष संजय यादव, जिला सोशल मीडिया प्रभारी रूबल पाण्डेय, जिला सह सोशल मीडिया प्रभारी बृजेश प्रताप सिंह, संस्कार जैन आईटी सेल प्रभारी  रिक्की सारवान, भूपेंद्र सिंह और मंडल अध्यक्षों में पन्ना नगर से अंकित शर्मा, पन्ना ग्रामीण पूरन यादव, अजयगढ़ धर्मेंद्र नामदेव, बृजपुर से विप्लव विश्वास धरमपुर बालमुकुंद गौतम, ककरहटी विनोद तिवारी, अमानगंज अंकित मौर्य, देवेंद्रनगर उमेश पाठक  मोहन्द्रा, महेंद्र सिंह परिहार कल्दा शैलेंद्र चौबे, शाहनगर धुव्र त्रिसोलिया, रैपुरा धर्मराज लोधी सहित पवई मंडल महामंत्री विमल पाण्डेय 
सहित युवा मोर्चा के अन्य कार्यकर्ता मौजूद रहे। 

Created On :   21 Dec 2022 5:34 PM IST

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story