बिना पूर्व सूचना जिला परिषद स्थायी समिति सभा हुई रद्द

Zilla Parishad Standing Committee meeting canceled without prior notice
बिना पूर्व सूचना जिला परिषद स्थायी समिति सभा हुई रद्द
बिना पूर्व सूचना जिला परिषद स्थायी समिति सभा हुई रद्द

डिजिटल डेस्क, नागपुर।  जिला परिषद स्थायी समिति की ऑनलाइन सभा बुलाई गई थी। सदस्यों को पूर्व सूचना दिए बगैर सभा रद्द कर दी गई। सभा की लिंक नहीं मिलने पर सदस्यों ने अध्यक्ष कार्यालय से संपर्क करने पर बताया गया कि, सभा रद्द कर दी गई है। यह बात पता चलने पर विपक्ष के सदस्यों ने रोष व्यक्त किया। 

सभी लिंक मिलने के इंतजार में बैठे रहे
स्थायी समिति की बैठक का समय दोपहर 1 बजे निर्धारित किया गया था। सभी सदस्य सभा में शामिल होने के लिए लिंक मिलने के इंतजार में बैठे थे। काफी देर तक लिंक नहीं मिलने पर सदस्यों ने अध्यक्ष के कार्यालय से संपर्क किया। तब जाकर सभा रद्द किए जाने की सूचना मिली। 

4 घंटे पहले देनी पड़ती है सूचना
 नियम के अनुसार एक दिन या सभा के समय से 4 घंटे पहले सदस्यों को सभा रद्द किए जाने की सूचना देने का नियम है। कोरम पूरा नहीं होने पर सभा स्थगित की जा सकती है। पालकमंत्री के साथ महत्वपूर्ण विषय पर बैठक के चलते सभा रद्द किए जाने की अध्यक्ष कार्यालय से सदस्यों को जानकारी मिली। 

मनमानी का आरोप
अध्यक्ष पर जिला परिषद का कामकाज मनमानी तरीके से करने का विपक्ष के सदस्यों ने आरोप लगाया। समिति सदस्य आतिश उमरे ने कहा कि, अगली बैठक में इस विषय पर जवाब मांगा जाएगा। विपक्ष के आरोप पर जिप अध्यक्ष रश्मि बर्वे की प्रतिक्रिया जानने का प्रयास करने पर संपर्क नहीं हो सका।
 

Created On :   5 Jun 2021 3:22 PM IST

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story