- Home
- /
- जिंदा कपल का मृत्यु प्रमाण पत्र, ...
जिंदा कपल का मृत्यु प्रमाण पत्र, बनवाकर प्लॉट लाखों में बेचा

डिजिटल डेस्क, नागपुर। जीवित दंपति का फर्जी मृत्यु प्रमाण पत्र बनाकर उनका प्लॉट किसी और को बेचने का मामला प्रकाश में आया है। चार आरोपियों के खिलाफ बेलतरोड़ी थाने में प्रकरण दर्ज किया गया है।
बिल्डर से बेसा में खरीदा था प्लॉट
पुलिस के अनुसार रामदासपेठ निवासी चंद्रशेखर जुगलकिशोर सहदेव (64) नामक व्यक्ति सीमेंट फैक्टरी से सेवानिवृत्त हुए हैं। वर्ष 2007 में चंद्रशेखर ने राजेश्वरी बिल्डर्स के संचालक दीपक सिसोदिया से मौजा बेसा में 3917.2 चौरस फुट का प्लॉट खरीदा था। प्लॉट खाली था। कभी-कभी चंद्रशेखर प्लॉट पर जाकर देखता था। उसने प्लॉट पर अपने नाम का बोर्ड भी लगा रखा था।

यह हैं भू-माफिया
बावजूद भू-माफिया लक्की अशोक मछले (32), सहयोग नगर, चेतन चिदुजी झाड़े (42), चंद्र नगर, गोपाल मालाराम सतीजा (44), आशीर्वाद अपार्टमंेट और मिहिर मिश्रा, बेसा निवासी ने 10 फरवरी से 19 मई 2021 के बीच में चंद्रशेखर और उसकी पत्नी सुदेश के नाम से फर्जी मृत्यु प्रमाण पत्र, राशन कार्ड और अन्य दस्तावेज बनाए, जबकि दंपति जीवित है।
दस्तावेजों में खुद को वारिस बताया
फर्जी दस्तावेजों में आरोपी लक्की मछले ने खुद को चंद्रशेखर और सुदेश का पुत्र दर्शाकर वारिस का अधिकार प्राप्त किया। पश्चात हरीश मुकुंदलाल यादव नामक व्यक्ति को चंद्रशेखर का प्लॉट लाखों रुपए में बेच दिया। इस बीच चंद्रशेखर को प्लॉट के संबंध में सरकारी विभाग से पत्र प्राप्त होने पर उन्हें इस फर्जीवाड़े का पता चला। प्रकरण दर्ज किया गया है। जांच जारी है।
Created On :   24 May 2021 1:15 PM IST